MP शिक्षक भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने सीएम मोहन यादव को पत्र लिख कर उठाए सवाल

MP शिक्षक भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने सीएम मोहन यादव को पत्र लिख कर उठाए सवाल

नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को एक पत्र लिखकर सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी माँ मुद्दा उठाया है। 29 सितंबर 2026 को भेजे गए इस पत्र में उन्होंने शिक्षक भर्ती-2025 में वर्ग-2 और वर्ग-3 के पदों की संख्या को बढ़ाने की मांग की है।

राहुल गांधी ने चिंता जताते हुए कहा कि स्कूलों में बड़े पैमाने पर शिक्षकों के पद खाली पड़े होने के कारण बच्चों की शिक्षा और उनके भविष्य पर बेहद बुरा असर पड़ रहा है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इंदौर में ‘छात्रा की गुंज’ कार्यक्रम के दौरान शिक्षक अभ्यर्थियों द्वारा वर्ग-2 और वर्ग-3 की भर्ती में पदवृद्धि की मांग उठाए जाने के बाद मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार को पत्र लिखकर कहा है।

स्कूलों में एक लाख पद खाली, भर्ती बेहद कम

कि राज्य के सरकारी स्कूलों में पहले से ही एक लाख से अधिक पद खाली होने के बावजूद इस बार बेहद सीमित पदों पर ही भर्ती निकाली गई है, जिससे अच्छी अंक लाने वाले और अतिथि शिक्षक के रूप में पढ़ा रहे युवा ओवरएज होने की कगार पर पहुंच चुके हैं और सीमित पदों के कारण पक्की नौकरी से वंचित हैं।

इसलिए अभ्यर्थियों को केवल राहत या आश्वासन नहीं बल्कि इस समस्या का स्थायी समाधान चाहिए, जबकि अपनी जायज मांग को लेकर आंदोलन व भूख हड़ताल पर बैठे इन अभ्यर्थियों के घरों पर सरकार द्वारा नोटिस भेजकर उन्हें डराने का प्रयास किया जा रहा है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आंदोलनकारी शिक्षक अभ्यर्थियों पर दर्ज केस और क़ानूनी नोटिस को तुरंत वापस लेने की अपील की है। उन्होंने मांग की कि सरकार वर्ग-2 एवं वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि करे और दूसरे चरण की काउंसलिंग जल्द से जल्द शुरू करने पर विशेष जोर दिया है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं