एनसीपी के दोनों गुटों का नहीं होगा विलय, सुनेत्रा के बाद सुप्रिया ने कहा “नहीं”
मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विलय की अफवाहों के बीच आज एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने विलय की तमाम अफवाहों को खजरीज कर दिया। वहीं इससे पहले महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री और एनसीपी (अजित पवार) की अध्यक्ष पत्नी सुनेत्रा पवार ने भी विलय की संभावनाओं वाली खबरों को अफवाह करार दिया था।
जब एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की संभावनाओं को लेकर सुनेत्रा पवार से सवाल किया गया तो उन्होंने इससे इंकार करते हुए कहा कि इस बारे में सही समय पर आपको पता चल जायेगा।
गौरतलब है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के दोनों गुटों के विलय को लेकर पिछले कुछ समय से तरह तरह की चर्चाएं चल रही हैं। कहा जा रहा है कि खुद शरद पवार चाहते हैं दोनों गुट एक बार फिर एकजुट हो जाएँ लेकिन वहीं उनकी बेटी सुप्रिया सुले इस तरह की अफ़वाहो को सिरे से ख़ारिज करती रही हैं।
विलय को लेकर सुनेत्रा पवार के इंकार के बाद जब ये सवाल सुप्रिया सुले से किया गया तो उन्होंने कहा कि “मुझे विलय का कोई प्रस्ताव नहीं मिला है, इसलिए मैं नहीं जानती कि आप किस प्रस्ताव की बात कर रहे हैं। किसी ने मुझसे इस बारे में बात नहीं की है।”
इसे भी पढ़ें: ‘वंदे मातरम’ गाने से इंकार: कांग्रेस पार्षद फौजिया को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज
दरअसल, हाल ही में तबियत ख़राब होने के कारण शरद पवार इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती हुए थे। इस दौरान शरद पवार का हाल जानने के लिए एनसीपी के दोनों गुटों के नेता पहुंचे थे। सूत्रों की माने तो इस दौरान दोनों गुटों के मिलन को लेकर भी चर्चा हुई थी।
शरद पवार गुट के ही नहीं अजित पवार गुट के भी कई बड़े नेता एनसीपी के दोनों गुटों के विलय के पक्षधर हैं और यह बात शरद पवार के समक्ष भी रखी गई थी लेकिन सुनेत्रा पवार और सुप्रिया सुले के बयानों से साफ़ हो गया है कि फ़िलहाल विलय की कोई संभावना नहीं दिख रही।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
