नेपाल बाढ़: खरगे ने पीएम मोदी और शाह को लिखा पत्र, लापता भारतीयों के लिए मांगी NDRF की मदद

नेपाल बाढ़: खरगे ने पीएम मोदी और शाह को लिखा पत्र, लापता भारतीयों के लिए मांगी NDRF की मदद

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नेपाल की बाढ़ में फंसे भारतीय नागरिकों और एनआरआई (NRI) लोगो को सुरक्षित निकालने के लिए बचाव अभियान तेज करने की मांग की है। उन्होंने भारत सरकार से अपील की है।

नेपाल को बड़े पैमाने पर मानवीय और आपदा राहत सामग्री भेजी जाए। साथ ही उन्होंने जरुरत पड़ने पर तुरंत एनडीआरएफ (NDRF) की विशेष टीमों को भी नेपाल भेजने का आग्रह किया है ताकि राहत कार्य तेजी से हो सके।

नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री ने गहरी चिंता जताई

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को अलग-अलग पत्र लिखकर नेपाल में आई भीषण बाढ़ पर गहरी चिंता जताई है, जहां मीडिया रिपोर्टों के अनुसार लगभग 600 लोगों की मौत हो चुकी है, 2500 लोग लापता हैं और विदेश मंत्रालय के हवाले से करीब 320 भारतीय नागरिक भी संपर्क से बाहर हैं, जो भोजन, दवा और आश्रय के लिए जूझ रहे हैं।

खरगे ने सरकार से आग्रह किया है कि इस संकट की घड़ी में नेपाल को पर्याप्त मानवीय और राहत सहायता पहुंचाई जाए, वहां फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए बचाव व निकासी अभियान तेज किए जाएं तथा नेपाल सरकार के साथ समन्वय करके राहत कार्यों में मदद के लिए एनडीआरएफ (NDRF) की टीमों को तैनात करने पर विचार किया जाए ताकि पड़ोसी देश के साथ अपने गहरे और स्थायी रिश्ते को निभाते हुए हर संभव मदद सुनिश्चित की जा सके।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि बाढ़ आपदा से निपटने के लिए NDRF की टीम को तुरंत लगाया जाना चाहिए। उनका मानना है कि NDRF का अनुभव लोगो की जान बचाने और उन तक तुरंत राहत पहुंचाने में बहुत काम आएगा। खरगे ने उम्मीद जताई की गृह मंत्रालय इस गंभीर मामले को संवेदनशीलता से लेगा और बाढ़ प्रभावित नेपाल में फंसे लोगों की मदद के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं