नीतीश कुमार की बड़ी बैठक: आरजेडी के ऑफर और यूसीसी पर मचेगा घमासान
नई दिल्ली: बिहार में शिक्षक-स्नातक चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच, राष्ट्रीय जनता दल RJD द्वारा जनता दल यूनाइटेड JDU को दोबारा महागठबंधन में आकर सरकार बनाने का फिर से ऑफर दिया है सूबे की सियासत गरमा गई है।
इन सब सियासी चर्चाओं के बीच, आज जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने अपने सभी विधायकों, विधान पार्षदों MLC मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं की एक बहुत बड़ी बैठक बुलाई है। जेडीयू के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में नीतीश कुमार की अध्यक्षता में यह बैठक शुरू हो चुकी है जिसमें उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी और कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा समेत सभी दिग्गज नेता मौजूद हैं।
हालांकि इस बैठक का मुख्य एजेंडा नेताओं को विधानसभा की विधायी प्रक्रियाओं और नियमों की जानकारी देना है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि नीतीश कुमार इसमें यूसीसी UCC जेडीयू के नए नामकरण और आरजेडी के गठबंधन वाले ऑफर पर भी अपने नेताओं से गंभीर चर्चा करेंगे।
बिहार में नहीं लागू होगा कानून
समान नागरिक संहिता UCC को लेकर जेडीयू JDU के अंदर अलग-अलग विचार सामने आ रहे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक श्याम रजक ने साफ शब्दों में कहा है कि बिहार में यूसीसी को किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने दिया जाएगा।
उन्होंने याद दिलाया कि भले ही बिहार में एनडीए (NDA) की सरकार चल रही है, लेकिन जेडीयू के मुख्य नेता नीतीश कुमार ने शुरू से ही यूसीसी का विरोध किया है। इसलिए, जेडीयू सरकार में रहते हुए इस कानून को राज्य में कदम नहीं रखने देगी।
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि सबसे पहले हमें यह देखना होगा कि यूसीसी विधेयक किस रूप में पेश किया जाता है। हमारे राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पहले ही कह चुके हैं कि प्रावधानों की समीक्षा करने के बाद उन पर गृह मंत्री अमित शाह से सीधे बातचीत होगी और उसके बाद हमारी पार्टी एक बैठक करेगी।
उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर पहले पार्टी के अंदर आपस में बातचीत की जाएगी और उसके बाद ही कोई आखिरी फैसला लिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें: अमेरिका झुकने को मजबूर: अमेरिका और ईरान 60 दिन के संघर्ष विराम समझौते के करीब
अगर हमें इस कानून में कोई कमी या चिंता दिखाई देती है तो हम सीधे देश के गृह मंत्री से मिलकर उन समस्याओं को दूर करने की मांग करेंगे।
जेडीयू की बैठक
वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण बागी ने कहा कि आठ सीटों पर जो एमएलसी चुनाव में होना है उसी के मद्देनजर यह बैठक बुलाई गई है। नीरज कुमार और अनंत सिंह के बीच तकरार को देखते हुए दोनों के बीच सुलह कराने की कोशिश करेंगे। वहीं पार्टी के मुद्दे और सरकार के कामकाज पर चर्चा हो सकती है।
नीतीश कुमार राज्य में बाढ़ की स्थिति को लेकर अपनी टीम को जरूरी दिशा-निर्देश दे सकते हैं, जिससे साफ है कि आज की बैठक में केवल बिहार के स्थानीय मुद्दों पर ही बातचीत होगी।
जहाँ तक आरजेडी RJD की तरफ से मिले सरकार बनाने के ऑफर की बात है तो नीतीश कुमार इस तरह के राजनीतिक पैंतरेबाज़ी से अच्छी तरह वाकिफ हैं और वे इन बातों को बिल्कुल भाव नहीं देते हैं।
इसलिए, वे अपने पार्टी के नेताओं को भी आरजेडी के इस बयानबाजी से पूरी तरह दूरी बनाए रखने की सलाह देंगे।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
