वोटर लिस्ट में धांधली पर ओवैसी की चेतावनी: हेरफेर न रुकने पर हैदराबाद में बड़े आंदोलन का एलान

वोटर लिस्ट में धांधली पर ओवैसी की चेतावनी: हेरफेर न रुकने पर हैदराबाद में बड़े आंदोलन का एलान

नई दिल्ली: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने वोटर लिस्ट के विशेष गहन संशोधन में धांधली का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। उनका दावा है कि हैदराबाद में वैध मतदाताओं के नाम कटवाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर फर्जी फॉर्म-7 आवेदन जमा किए जा रहे है।

शनिवार को मिलाद मैदान में 57वें ‘जलसा-ए-मिलाद-उन-नबी’ को संबोधित करते हुए सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अगर फर्जी फॉर्म-7 भरकर मुस्लिम वोटरों के नाम अंतिम मतदाता सूची से हटाने का यह नाटक बंद नहीं हुआ, तो हैदराबाद की सड़कों और गलियों में दिल्ली के जंतर-मंतर से भी बड़े और परेशानी बढ़ाने वाले विरोध प्रदर्शन होंगे क्योंकि मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन चुप नहीं बैठेगी।

फॉर्म-7 के गलत इस्तेमाल और साजिश का आरोप

जबकि फॉर्म-7 का इस्तेमाल वोटर लिस्ट में नाम शामिल करने पर आपत्ति जताने या एंट्री हटाने के लिए किया जाता है और ओवैसी ने भाजपा व संघ परिवार पर इसके गलत इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे प्रिंटेड फॉर्म बिना भरने वाले की जानकारी के जमा किए जा रहे हैं।

जिसके चलते उन्होंने भारत के चुनाव आयोग के साथ-साथ तेलंगाना के मुख्य चुनाव अधिकारी और जिला चुनाव अधिकारियों से भी इस गंभीर मामले पर तत्काल ध्यान देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की है।

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को पिछले दरवाजे से लाया गया एनआरसी (NRC) करार दिया है। गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि भाजपा इस चुनावी प्रक्रिया का इस्तेमाल लोगो की नागरिकता की परीक्षा लेने के लिए करेगी। ओवैसी ने साफ किया कि उनकी पार्टी शुरू से ही इस बदलाव का विरोध कर रही है, क्योंकि यह प्रक्रिया आम जनता के लिए बड़ी मुश्किलें पैदा करेगी और इसका अंतिम मकसद देश में एनआरसी का आधार तैयार करना है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं