पश्चिमी यूपी में ओवैसी की एंट्री: नजीबाबाद जनसभा से बढ़ी सपा की टेंशन
बिजनौर के नजीबाबाद में आयोजित ‘पैगाम-ए-इत्तेहाद’ कार्यक्रम में आज एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी एक जनसभा को संबोधित करेंगे
उत्तर प्रदेश: अपनी सियासी जमीन तलाश रहे ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी आज बिजनौर के नजीबाबाद में ‘पैगाम-ए-इत्तेहाद’ कार्यक्रम के तहत एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
पश्चिमी यूपी की इस मुस्लिम बाहुल्य सीट पर ओवैसी की राजनीतिक सरगर्मी ने मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) की चिंताएं बढ़ा दी हैं, क्योंकि फिलहाल नजीबाबाद सीट से सपा के हाजी तस्लीम विधायक हैं।
पार्टी प्रवक्ता शादाब चौहान के अनुसार, ओवैसी अपनी सभा में मौजूदा सरकार और मुख्य विपक्षी दल द्वारा मुसलमानों, पीड़ितों व वंचितों के साथ किए गए भेदभाव और उन्हें राजनीतिक अछूत बनाने के मुद्दों को उठाएंगे।
इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी और जापानी पीएम ताकाइची के बीच आज होगी अहम रणनीतिक बैठक
इसके साथ ही इस बेल्ट के गन्ना किसानों और मजदूरों की समस्याएं भी जनसभा के प्रमुख मुद्दों में शामिल रहेंगी पार्टी का मानना है कि नजीबाबाद में दलित-मुस्लिम समीकरण किसी भी दल की जीत की कुंजी साबित हो सकते हैं, इसलिए इस जगह को चुना गया है।
हालांकि पिछले यूपी विधानसभा चुनाव में ओवैसी को खास सफलता नहीं मिली थी, लेकिन बिहार चुनाव के चौंकाने वाले नतीजों को देखते हुए विपक्षी दल सतर्क हैं।
वैसे ओवैसी भाजपा को हराने के लिए पहले ही सभी दलों से एक साथ मिलकर लड़ने की अपील कर चुके हैं और हाथ मिलाने को तैयार हैं इस जनसभा को सफल बनाने के लिए एआईएमआईएम कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से इलाके में लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
