पप्पू यादव का बड़ा बयान; बेटियों की सुरक्षा और नशा राज्य में गंभीर मुद्दा
पटना: लोकसभा के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने पटना में एक बयान जारी कर बिहार में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर चिंता जताई है।
उन्होंने राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि आज पूरे प्रदेश में सबसे बड़ा और संवेदनशील सवाल हमारी मां-बहनों की अस्मत और सुरक्षा का बना हुआ है।
इसके साथ ही पप्पू यादव ने बिहार के युवाओं में तेजी से बढ़ती नशे की लत को लेकर भी गहरी चिंता व्यक्त की और कहा कि यह लत नई पीढ़ी के भविष्य को पूरी तरह बर्बाद कर रही है।
पप्पू यादव ने उठाए सवाल
पप्पू यादव ने सवाल करते हुए कहा कि क्या कहीं भी हमारी बेटियां सुरक्षित हैं उनके इस सवाल के जरिए उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता जाहिर की। उनका कहना है कि इस मुद्दे को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की जरूरत है।
सांसद पप्पू यादव ने बिहार में नशीले पदार्थों के इस्तेमाल का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं।
उन्होंने सवाल किया कि बिहार से नशीले पदार्थों को खत्म करने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने इस बात पर भी सवाल उठाया कि अगर नशे का कारोबार और इस्तेमाल नहीं रुका तो इसका असर आने वाले समय में समाज पर किस तरह पड़ेगा।
इसे भी पढ़ें: पत्रकार उत्पीड़न मामला: ACP पर FIR की मांग, CJP ने उठाए सवाल
सांसद पप्पू यादव के अनुसार, युवाओं में बढ़ता नशा पूरे परिवार और समाज को बर्बाद कर रहा है, जिसे रोकने के लिए नशीले पदार्थों की सप्लाई पर कड़ी कार्रवाई बेहद जरूरी है। उन्होंने बिहार के मौजूदा हालातों को चिंताजनक बताते हुए कहा कि बेटियों की सुरक्षा और नशामुक्त राज्य के लिए प्रशासन की सख्ती और कानून का खौफ होना बेहद आवश्यक है।
पप्पू यादव का बयान
पप्पू यादव का यह बयान ऐसे समय आया है जब बिहार में महिलाओं और नाबालिगों से जुड़ी घटनाओं को लेकर चर्चा हो रही है।
हाल में जमुई में एक नाबालिग छात्रा से कथित छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया था। इस घटना के बाद भी महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठे थे।
लोकसभा के संसद पप्पू यादव महिलाओ हुए बच्चो की सुरक्षा का मुद्दा लगातार उठाते रहे है लेकिन इस बार उन्होंने सुरक्षा के साथ साथ नशे के बढ़ते जल पर भी गहरी चिंता जताई है।
उनके इस रुख के बाद बिहार में कानून व्यवस्था और नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार को लेकर सियासी बहस तेज हो गई है उन्होंने ने सरकार और प्रशासन से दोनों ही संवेदनशील विषयों पर बिना किसी ढिलाई के बेहद गंभीरता से काम करने की पुरज़ोर मांग की है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
