हंगामे के बीच समाप्त हुआ संसद का मानसून सत्र
लोकसभा और राज्यसभा में कई जरूरी मुद्दों और नए कानूनों पर चर्चा चल रही है। संसद के अंडो के अनुसार कुल कार्यवाही 37 घंटे 49 मिनट तक चली, सदन का कामकाज निपटाया गया
नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन है आज सुबह 11 बजे से दोनों सदनों का कामकाज शुरू हो चुका है।
सत्र के इस अंतिम दिन भी लोकसभा और राज्यसभा में कई जरूरी मुद्दों और नए कानूनों पर चर्चा चल रही है। संसद के अंडो के अनुसार कुल कार्यवाही 37 घंटे 49 मिनट तक चली, सदन का कामकाज निपटाया गया।
जिसमें देश के कई महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत की गई। सत्र के आज आखिरी दिन विपक्ष के हंगामे और चर्चा के बीच दोनों सदनों की कार्यवाही पर देश के सभी लोगो की निगाहें टिकी हुई हैं।
सरकार का पलटवार से दोनों सदनों में जोरदार हंगामा
संसद के मानसून सत्र के इस आखिरी दिन राज्यसभा और लोकसभा दोनों जगह ज़ोर दार हंगामा देखने को मिल रहा है सत्र के दौरान जहां एक तरफ विपक्षी पार्टी नीट पेपर लीक, राम मंदिर चढ़ावा चोरी, देश में महंगाई और अन्य बड़े मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साध रही है वही दूसरी तरफ सर्कार ने विपक्षी पार्टी को घेरते हुए पलटवार किया है।
इसे भी पढ़ें: मायलापुर में हाथ में ‘टूटी ईंट’ लेकर पहुंचीं तमिलिसाई सुंदरराजन; बेघर हुए लोगों से किया नए घर का वादा
विपक्ष पर सदन की कार्यवाही में लगातार बाधा डालने महंगाई और जब सरकार खुद हर मुद्दे पर खुलकर चर्चा करने के लिए तैयार है, तो विपक्ष बहस से पीछे भाग रहा है।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस मानसून सत्र में कई जरूरी कानूनों पर चर्चा तो हुई, लेकिन लगातार हंगामे के कारण संसद का बहुत सा कीमती समय बर्बाद हो गया।
आज सत्र के आखिरी दिन भी नेताओं के बीच तीखी बहस और नोकझोंक जारी है, जिससे संसद का माहौल पूरी तरह गर्माया हुआ है। आसान शब्दों में कहें तो भारी हंगामे और राजनीतिक खींचतान के बीच ही आज संसद का यह सत्र खत्म हो रहा है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
