झारखंड सरकार के मंत्री का दावा, बीजेपी ने छात्र आंदोलन की आड़ में उपद्रव की साजिश रची!

झारखंड सरकार के मंत्री का दावा, बीजेपी ने छात्र आंदोलन की आड़ में उपद्रव की साजिश रची!

नई दिल्ली: झारखंड में JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर हालिया छात्र आंदोलन के बीच सोरेन सरकार में कांग्रेस नेताओ ने कहा की बीजेपी की मंशा सफल नहीं होने देंगे। कांग्रेस कोटे के चार मंत्रियों ने बुधवार को बीजेपी पर छात्र आंदोलन की आड़ में उपद्रव की साजिश रचने के गंभीर आरोप लगाए

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, मंत्री राधाकृष्ण किशोर, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और संयुक्त प्रेस वार्ता में दावा किया कि बीजेपी छात्रों के आंदोलन के बहाने राजनीतिक रोटी सेंकने की कोशिश कर रही है। मंत्रियों ने कहा कि गड़बड़ी और उपद्रव फैलाने की साजिश के तहत बीजेपी ने विधानसभा के समक्ष किए गए प्रदर्शन में दूसरे राज्यों से लोगों को बुलाया।

बीजेपी ने देश भर में पेपर लीक मामले में CID जाँच का विरोध किया

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि सरकार विधानसभा में छात्रों के मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार थी, लेकिन बीजेपी ने चर्चा के बजाय मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर आंदोलन को उग्र करने की कोशिश की और पूरे घटनाक्रम की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

वहीं, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सदर अस्पताल पहुंचकर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से मुलाकात की और बताया कि सरकार छात्रों की 95 प्रतिशत मांगें मान चुकी है। इसके अलावा, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि यदि आंदोलन में किसी छात्र को चोट आई है तो सरकार को इसका दुख है और युवाओं के मुद्दों का समाधान केवल बातचीत के जरिए ही निकाला जा सकता है।

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को लेकर बीजेपी की ओर से लगये गए आरोप को भी रद्द किया। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू से अपने आरोपों के लिए माफी मांगने की मांग की। मंत्रियों ने कहा कि सरकार JPSC और JSSC से जुड़े मामलों में नाभिक जांच और परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए गंभीर है।

राहुल गांधी ने कहा कि पुलिस ने आंदोलन के दौरान तय नियमों के तहत स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को राजनीतिक टकराव का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए। यह कांग्रेस नेताओं से बातचीत के जरिए सरकार समाधान चाहती है

नेताओ का कहना है बीजेपी देश भर में पेपर लीक मामले में CID जाँच का विरोध कर रही है क्योकि उसे पर्दाफाश होने का दर है कांग्रेस मंत्रियो के अनुशार बीजेपी इस मामले की जाँच सीबीआई से करना चाहती है ताकि केंद्र सरकार के प्रभाव से उसे मनचाहे नतीजे मिलेंगे उन्होंने कहा की वे बीजेपी की इस योजना को सफल नहीं होने देंगे


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं