हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर राज्यसभा में हंगामा, जेपी नड्डा कहा मामले की जाँच होगी
नई दिल्ली: राजसभा में कांग्रेस विपक्षी नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने भप पर गुरुवार को हमला बोला खरगे ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में में जनसभा किया था।
इसके बाद भाजपा के लोगों ने उस मंच का शुद्धिकरण किया। उन्होंने संसद में सवाल उठाया कि क्या एक लोकतांत्रिक देश में ऐसा होना चाहिए।
इस गंभीर मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने गहरी चिंता जताई और और कहा कि इस मामले की जाँच होगी।
खरगे ने क्या कहा?
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा मुझे यह कहते हुए बहुत दुख हो रहा है। मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा में मंच से एक जनसभा को संबोधित किया था जहां लाखों लोग मौजूद थे। उस समय मैंने किसी समुदाय या धर्म का नाम नहीं लिया।
मैंने केवल वहां के लोगों की समस्याओं के बारे में बात की। लेकिन मेरे भाषण के बाद, भाजपा के लोगों ने सामूहिक रूप से हवन किया और उस मंच का शुद्धिकरण किया।क्या लोकतंत्र में किसी विपक्ष के नेता के साथ ऐसा बर्भाव ठीक है।
सदन के नेता और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को जवाब दिया। जेपी नड्डा ने हल्द्वानी में मंच शुद्धिकरण की घटना को “दुखद” बताते हुए कहा कि वह वाकई दुखद है, न सिर्फ कांग्रेस पार्टी के लिए, बल्कि हम सभी के लिए। भाजपा ऐसी गतिविधियों का समर्थन नहीं करती।
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा मामले की जांच होगी
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने मल्लिकार्जुन खरगे को भरोसा दिलाया कि मंच शुद्धिकरण मामले की पूरी जांच की जाएगी।
इसे भी पढ़ें: राघव चड्ढा को राज्य सभा उपनेता पद से हटाए जाने को बीजेपी ने बताया आंतरिक मामला
उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी किसी भी गतिविधि का समर्थन नहीं करती और वे इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं।
जेपी नड्डा ने कहा कि हल्द्वानी के मैदान में जो कुछ भी हुआ, उसकी निश्चित रूप से पूरी जांच की जाएगी इस घटना की निंदा करते हैं और भाजपा कभी भी ऐसी रूढ़िवादी हरकतों का साथ नहीं देती उन्होंने खरगे से कहा कि आपकी भावनाएं आहत हुईं, यह हम सभी के लिए बहुत दुख और खेद की बात है
प्रियंका ने सरकार से क्या मांग की?
प्रियंका गांधी ने कहा कि मंच का शुद्धिकरण करना भाजपा और आरएसएस की खराब विचारधारा को दिखाता है, जिसे पूरी तरह खारिज किया जाना चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि पूरा संसद सत्र बीत गया, लेकिन प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं हुए। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री सिर्फ ‘वंदे मातरम’ गाने आते हैं; अगर देश के बड़े नेता ही संसद में नहीं बैठेंगे, तो हमारा लोकतंत्र कैसे चलेगा?
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 8 अगस्त को हल्द्वानी में एक बड़ी रैली की थी, जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उस जगह का शुद्धिकरण (सफाई) किया। इस घटना को लेकर दोनों पार्टियों के बीच राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
