BRICS सम्मेलन से पहले दिल्ली में सियासी घमासान: चिदंबरम के सवाल पर बीजेपी का पलटवार
नई दिल्ली: भारत में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन से ठीक पहले देश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस के बड़े नेता पी.चिदंबरम ने पिछले कुछ सम्मेलनों के नतीजों पर सवाल उठाए है, जिससे नाराज होकर बीजेपी ने भी कांग्रेस को करार जवाब दिया है। दोनों पार्टियों के बीच इस अंतरराष्ट्रीय बैठक को लेकर जुबानी जंग शुरू हो गई है।
चिदंबरम ने कहा
पी. चिदंबरम ने बयान दिया है कि भारत BRICS के साथ-साथ शंघाई सहयोग संगठन (SCO), G20 और क्वाड जैसे कई बहुपक्षीय मंचों का हिस्सा है, लेकिन यह देखना जरूरी है कि इनसे देश को जमीन पर कितना फायदा मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि पिछले दो-तीन BRICS सम्मेलनों में उन्हें कोई ऐसे ठोस नतीजे दिखाई नहीं दिए, जिन्हें भारत के लिए प्रत्यक्ष उपलब्धि कहा जा सके, हालांकि उन्होंने शुरुआती सम्मेलनों के कुछ सकारात्मक परिणामों को स्वीकार किया।
चिदंबरम की इस टिप्पणी पर पलटवार करते हुए बीजेपी नेता नलिन कोहली ने इसे हैरान करने वाला बयान बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब भारत इस महत्वपूर्ण सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है, जिसमें कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीधी बातचीत होनी है, तब कांग्रेस पार्टी इस पर राजनीति कर रही है।
इसे भी पढ़ें: महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि: राष्ट्रपति ली जे म्युंग का राजघाट दौरा
बीजेपी ने सवाल उठाया कि क्या कूटनीति को सिर्फ लेन-देन या तुरंत मिलने वाले फायदे के नजरिए से देखा जाना चाहिए।
भारत इस साल BRICS की अध्यक्षता कर रहा है और 12-13 सितंबर को नई दिल्ली में शिखर सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। भारत ने 1 जनवरी 2026 को BRICS की अध्यक्षता संभाली थी और इस वर्ष के लिए ‘Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability’ थीम तय की गई है।
BRICS समूह में अब भारत, चीन और रूस समेत 11 बड़े देश शामिल हो चुके है, जो दुनिया की लगभग आधी आबादी और 40% अर्थव्यवस्था को संभालते है। भारत में होने वाली इस बड़ी बैठक में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा समेत कई प्रमुख नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है, जिसे रणनीतिक और आर्थिक लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
