राहुल गांधी पर ‘राहुल मियां’ वाले तंज से खुली बीजेपी की पोल, पार्टी के पास हिंदू मुस्लिम के अलावा नहीं है कोई मुद्दा

राहुल गांधी पर ‘राहुल मियां’ वाले तंज से खुली बीजेपी की पोल, पार्टी के पास हिंदू मुस्लिम के अलावा नहीं है कोई मुद्दा

नई दिल्ली: हल्द्वानी के मंच से भाजपा नेता नितिन नविन द्वारा राहुल गांधी पर कसा गया राहुल मियां का तंज कोई साधारण बात नहीं बल्कि आगामी चुनावो के लिए पार्टी का एक सोचा समझा राजनितिक एजेंडा है। उत्तराखंड के अपने इस दौरे पर उन्होंने वंदेमातरम और शुद्धीकरण विवाद का जिक्र करते हुए विपक्ष के नेता पर सीधे तीखे बाण चलाए।

उनके इस तीखे अंदाजा से यह बिल्कुल साफ़ हो गया है कि भाजपा आने वाले विधानसभा चुनावो में सांस्कृतिक गौरव और हिंदुत्व की लाइन को ही अपनी चुनावी रणनीति का सबसे बड़ा हथियार बनाने जा रही है। कांग्रेस के शुद्धीकरण कार्यक्रम पर कड़ा ऐतराज जताते हुए उन्होंने आरोप लगाया की विपक्षी दल ने इस पावन धरती से एक विशेष धर्म के नारे लगवाकर देवभूमि का अनादर किया है जिससे पार्टी ने स्पष्ट संकेत दे दिया है कि वह चुनावो में धार्मिक अस्मिता के मुद्दों से पीछे हटने वाली नहीं है।

नितिन नवीन का कांग्रेस पर निशाना और भाजपा का विजन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कार्यक्रम में पहुंचने से पहले नितिन नवीन को नीम करौरी बाबा की तस्वीर भेंट किए जाने का जिक्र उन्होंने अपने संबोधन में प्रमुखता से किया और उनके जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखने की इच्छा भी जताई, जबकि यूसीसी, महिला क्षैतिज आरक्षण और शहीद आश्रितों के फैसलों की सराहना से यह संकेत मिलता है कि 2027 के चुनाव में धामी का चेहरा और उनके निर्णय भाजपा के राष्ट्रीय एजेंडे का पोस्टर होंगे।

वहीं, मंच संभालते ही नितिन नवीन ने उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और झारखंड के गठन का जिक्र कर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया और यह संदेश दिया कि उत्तराखंड का अस्तित्व भाजपा के विजन की देन होने के कारण इसके विकास की स्वाभाविक हकदार भी वही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने माता नंदा-सुनंदा को नमन करते हुए कहा कि उनके आशीर्वाद के बिना राज्य में कोई काम शुरू नहीं हो सकता और साथ ही उन्होंने गंगा आरती तथा देवभूमि की आध्यात्मिक ऊर्जा का भी अपने भाषण में विशेष उल्लेख किया।

भाजपा ने उत्तराखंड को राष्ट्रवाद और अपनी सांस्कृतिक विचारधारा का एक सबसे बड़ा उदहारण बताया है। पार्टी का कहना है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जोड़ी ने समान नागरिक सहित सख्त धर्मतरण कानून और पेपर लीक माफियाओ पर कड़े एक्शन जैसे बड़े फैसले लेकर पूरे देश के सामने विकास का एक नया मॉडल रखा हैं।

जहां एक तरफ चारधाम से लेकर सीमाई इलाको तक बुनियादी ढांचे को मजबूत कर विकास भी विरासत भी के सपने को सच किया जा रहा है वही दूसरी तरह बीजेपी ने कांग्रेस को बिना विजन वाली बताया है। अब भाजपा संगठन का पूरा जोर सरकार के इसी ऐतिहासिक रिपोर्ट कार्ड को राज्य के हर घर तक पहुंचने पर है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं