वंदे मातरम पर प्रियांक खरगे की बीजेपी को बड़ी चुनौती
नई दिल्ली: कर्नाटक सरकार सरकारी आयोजनों में ‘वंदे मातरम’ के केवल पहले दो श्लोक ही गाने के फैसले के बाद राज्य में राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। इस कदम का बचाव करते हुए राज्य के मंत्री और कांग्रेस नेता प्रियंका खरगे ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोले है और कहा की इस मामले पर बेवजह राजनीति की जा रही है।
भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी नेताओं बी.वाई. विजयेंद्र और आर. अशोक को चुनौती देते हुए कहा कि अगर वे बिना टेलीप्रॉम्प्टर या कागज देखे ‘वंदे मातरम’ के सभी श्लोक सुना दें, तो वह इस्तीफा दे देंगे।
खरगे ने तर्क दिया कि देश के शुरुआती नेताओं ने पहले ही यह तय कर दिया था कि इसके केवल दो श्लोक ही गाए जाएंगे और सवाल उठाया कि क्या बीजेपी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद को जवाहरलाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस और रवींद्रनाथ टैगोर से भी बड़ा मानते हैं।
इसे भी पढ़ें: IPL में आज सभी की नज़रें पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) पर रहेंगी
दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ के मौके पर दोनों राष्ट्रगान/राष्ट्रगीत साथ गाए जाने पर इसके सभी छह श्लोक गाने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके विपरीत कांग्रेस ने अपने 1937 के पुराने प्रस्ताव के तहत केवल दो श्लोक गाने के फैसले को ही बरकरार रखा है।
कर्नाटक में सरकारी कार्यक्रमो में वंदे मातरम के केवल दो श्लोक गाने के राज्य सरकार के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। बीजेपी ने सरकार के इस कदम को तुष्टीकरण की राजनीति करार दिया है, वही कोर्ट में दायर जनहित याचिका में इस फैसले को केंद्र सरकार के नियमो के खिलाफ बताते हुए रद्द काने की मांग की गई है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
