प्रत्याशी की गिरफ्तारी से नाराज राहुल गांधी, बोले- निष्पक्ष चुनाव नहीं चाहती BJP

प्रत्याशी की गिरफ्तारी से नाराज राहुल गांधी, बोले- निष्पक्ष चुनाव नहीं चाहती BJP

नई दिल्ली: नंदीग्राम उपचुनाव से ठीक पहले कांग्रेस और बीजेपी के बीच टकराव काफी बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नंदीग्राम से अपनी पार्टी के उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा निशाना साधा है।

राहुल गांधी का आरोप है कि बीजेपी को निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराने में कोई दिलचस्पी नहीं है और वह डरा-धमकाकर लोकतांत्रिक मुकाबले को पूरी तरह खत्म करना चाहती है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि नंदीग्राम उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी कोई महज संयोग नहीं, बल्कि राजनीतिक प्रतिशोध का परिणाम है और यह सीधे तौर पर लोकतंत्र की हत्या है।

उन्होंने कहा कि भाजपा कभी वोट चोरी, कभी सरकार चोरी और कभी पार्टियां तोड़कर अपनी सत्ता बचाना चाहती है, लेकिन कांग्रेस इससे न डरेगी और न ही झुकेगी।

राहुल गांधी से पहले पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी मिलन प्रधान की गिरफ्तारी पर कड़ी नाराजगी जताते हुए इसे भाजपा की एक सोची-समझी साजिश करार दिया था।

ममता बनर्जी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि जैसे ही उनकी पार्टी ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान को समर्थन देने का ऐलान किया, उसके तुरंत बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने इस गिरफ्तारी की टाइमिंग पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए इसे भाजपा का पुराना फॉर्मूला बताया।

ममता बनर्जी ने इस कार्रवाई को लेकर बीजेपी पर निशाना साधने हुए कहा है कि यह सीधे तौर पर बदले की राजनीति है। उनका आरोप है कि बीजेपी हर रोज धमकियों, धांधली और सरकारी एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करके देश के लोकतंत्र को कमजोर कर रही है।

मुख्यमंत्री के इस तीखे बयान के बाद बंगाल का सियासी माहौल पूरी तरह गरमा गया है और दोनों पार्टियों के बीच तल्खी और बढ़ गई है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Mehak B