महुआ मोइत्रा पर हमले के खिलाफ खड़ी हुईं प्रियंका चतुर्वेदी, सीएम सुवेंदु को घेरा

महुआ मोइत्रा पर हमले के खिलाफ खड़ी हुईं प्रियंका चतुर्वेदी, सीएम सुवेंदु को घेरा

सांसद महुआ मोइत्रा पर हुए अंडे वाले हमले को लेकर शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को घेरते हुए पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठाए हैं

 

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और बीजेपी के बीच जारी सियासी घमासान के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। इसी कड़ी में शिवसेना (यूबीटी) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर हुए हमले को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को आड़े हाथों लिया है।

उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा कि वे महुआ मोइत्रा के साथ खड़ी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में बीजेपी सरकार द्वारा भीड़ को जिस तरह का बढ़ावा दिया जा रहा है, वह बेहद शर्मनाक है।

प्रियंका चतुर्वेदी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एक महिला सांसद पर सरेआम अंडे फेंके जाते हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है, यह अत्यंत अपमानजनक है। उन्होंने मुख्यमंत्री को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना राज्य की जिम्मेदारी है और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को अपनी बात पर अमल करना चाहिए।

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया कि एक जुलाई को नादिया जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित उनके स्थानीय पार्टी कार्यालय पर बीजेपी समर्थकों ने अंडों की बौछार कर दी।

महुआ मोइत्रा ने अपने एक्स हैंडल पर पश्चिम बंगाल पुलिस को टैग करते हुए दावा किया कि उन पर बीजेपी के गुंडों की अगुआई में हमला किया गया है। उन्होंने इस घटना के पीछे भारतीय जनता पार्टी के कुछ स्थानीय नेताओं का हाथ होने का आरोप लगाया और उनके नाम भी साझा किए।

मोइत्रा ने कहा कि हमलावरों की यह पूरी हरकत अब सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो चुकी है। उन्होंने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मौके पर मौजूद होने के बावजूद पुलिसकर्मियों ने इस घटना को रोकने या उपद्रवियों के खिलाफ कोई कार्रवाई करने की कोशिश नहीं की।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं