13 करोड़ वोटर्स के दावे पर बोलीं प्रियंका; भाजपा बनाना बंद करे बहाने

13 करोड़ वोटर्स के दावे पर बोलीं प्रियंका; भाजपा बनाना बंद करे बहाने

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ECI की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के दावों को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर बहुत तेज हो गया है। इसी बीच शुक्रवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा की प्रतिक्रिया पर पलटवार किया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास लगाए गए आरोपों के तथ्य और सबूत मौजूद हैं। जिन्हें राहुल गांधी कई प्रेस कॉन्फ्रेंस में सार्वजनिक कर चुके हैं। इसके साथ ही दावा किया कि 13 करोड़ मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं।

प्रियंका गांधी का पलटवार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा माफ कीजिए यह बहुत पुरानी और कमजोर कहानी है। इसके लिए तथ्य और सबूत मौजूद हैं। पूरा देश इसे देख सकता है।

मेरे भाई राहुल गांधी ने कई प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसे दिखाया है। उन्होंने सबूत सबके सामने रखे हैं। अब यह बात बिल्कुल साफ है। 13 करोड़ वोटरों के नाम हटा दिए गए हैं। यह एक बेतुका बहाना है। भाजपा को ऐसे बेतुके बहाने बनाना बंद कर देना चाहिए।

उन्होंने केंद्र सरकार पर चुनाव आयोग के जरिए मतदान में दखल देने और धांधली करने का आरोप लगाते हुए इसे देशद्रोह जैसा गैर-कानूनी काम बताया।

जब उनसे कांग्रेस के भावी विरोध-प्रदर्शनों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने साफ किया कि आगामी कांग्रेस कार्य समिति CWC की बैठक में ही आगे की रणनीति और ठोस कदमों पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

संजय राउत का बड़ा बयान

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत का एक बड़ा बयान सामने आया है वे राष्ट्रय हित में उन लोगो को माफ़ करना चाहते है जो सभी गलत कामो के लिए ज़िम्मेदार है।

सत्ता में बैठे लोगो के आदेशों से चुनाव आयोग ने वोट चोरी की चुनाव आयोग इसमें शामिल है। राहुल गाँधी ने ज्ञानेश कुमार को सरकारी गवाह बनने हुए उन सभी लोगों का नाम बताने का मौका दिया है जिन्होंने उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर किया। 2029 में इस देश में नई सरकार बनेगी और जिम्मेदार लोग जेल जाएंगे।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।