AI के गलत इस्तेमाल पर घिरे दिपके और रांका: कोर्ट में आज ही होगी अर्जेंट सुनवाई

AI के गलत इस्तेमाल पर घिरे दिपके और रांका: कोर्ट में आज ही होगी अर्जेंट सुनवाई

नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक महिला की कथित डिपफेंक तस्वीरें बनाने और सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में आज सुनवाई करने के लिए तैयार हो गया है।

यह याचिका एक 25 वर्षीय महिला ने दायर की है, जिसका आरोप है कि सीजेपी संगठन के कार्यकर्ताओ ने उसकी असली तस्वीरों को एआई तकनीक की मदद से आपत्तिजनक डिपफेंक में बदला और फैलाया। अदालत ने इस संवेदनशील मामले की गंभीरता को देखते हुए कहा है कि इस पर आज दोपहर के बाद ही सुनवाई की जाएगी।

दिल्ली पुलिस के साइबर सेल में दर्ज एक एफआईआर के मुताबिक, एक महिला ने सिविल राइट्स एंड जॉब्स प्रोटेक्टिव फ्रंट (CJP) से जुड़े चार कार्यकर्ताओं—सौरव दास, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और रत्ना सिंह—पर यह गंभीर आरोप लगाया है।

AI से अश्लील डीपफेक बनाने का आरोप

कि इन लोगों ने जुलाई के दौरान हुए विरोध प्रदर्शनों में इस्तेमाल करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का दुरुपयोग करते हुए उनकी निजी तस्वीरों को मॉर्फ करके प्रधानमंत्री मोदी के साथ एक अश्लील डीपफेक तस्वीर तैयार की और उसे सार्वजनिक रूप से फैलाया, जिसके कारण उन्हें भारी मानसिक पीड़ा और लक्षित उत्पीड़न का सामना करना पड़ा है।

याचिका में यह भी आरोप लगाया गया है कि 24 सितंबर को एफआईआर दर्ज होने के बावजूद प्रशासनिक ढिलाई के चलते न तो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और न ही मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक को इंटरनेट से उन तस्वीरों को हटाने के लिए कोई प्रभावी कानूनी नोटिस भेजा गया है।

बदनामी और मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर पीड़ित महिला ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, जहाँ उसने इंटरनेट से इन फर्जी तस्वीरों को तुरंत हटाने की मांग की है। मामले की संवेदनशील को देखते हुए अदालत ने इसे बेहद गंभीर माना है और याचिका पर आज ही त्वरित सुनवाई करने का फैसला लिया है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं