गठबंधन के बीच सपा-कांग्रेस में आर-पार: अखिलेश की यात्रा पर अजय राय का तीखा जवाब

गठबंधन के बीच सपा-कांग्रेस में आर-पार: अखिलेश की यात्रा पर अजय राय का तीखा जवाब

नई दिल्ली: यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच आपसी खींचतान बढ़ती दिख रही है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली से अपनी PDA रथ यात्रा शुरू कर दी है जिस पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर सपा उनके गढ़ में आ सकती है।

तो कांग्रेस भी मैनपुरी और सैफई जाने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र है। गठबंधन के नेताओ की इस बयानवबाजी से इंडिया अलायंस की दरारें खुलकर सामने आ रही है जिस पर अब विरोधी एनडीए की तरफ से तंज भी शुरू हो चुका है।

अखिलेश की रायबरेली से हुंकार

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बीच जुबानी जंग एक बार फिर तेज हो गई है, जिसकी शुरुआत अखिलेश यादव द्वारा अपनी रथ यात्रा के लिए कांग्रेस के सबसे सुरक्षित और वीआईपी गढ़ रायबरेली को चुने जाने से हुई, जिसके जरिए सपा ने यह बड़ा राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की है कि राज्य में भाजपा के खिलाफ मुख्य विपक्षी धुरी वही है और वही भाजपा को सीधी टक्कर देगी।

वहीं, इस रणनीतिक कदम पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने यह स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस अब बैकफुट पर रहने के मूड में नहीं है और वे भी सपा के गढ़ कन्नौज, सैफई व इटावा का दौरा करेंगे, क्योंकि 2026/2027 के इस चुनावी माहौल में लोकसभा चुनाव में मिली 6 सीटों के बाद कांग्रेस भी अब विधानसभा चुनाव में बराबरी की तैयारी के साथ मैदान में उतरने की मूड में है।

फैसले का हक शीर्ष नेतृत्व के पास

जबकि गठबंधन की आगामी रणनीति को लेकर अजय राय ने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस की तरफ से इस पर अंतिम निर्णय शीर्ष नेतृत्व और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा ही तय किया जाएगा।

यूपी में सपा और कांग्रेस के बीच जारी बयानबाजी असल में गठबंधन तोड़ने के लिए नहीं, बल्कि ज्यादा से ज्यादा सीटें पाने की प्रेशर पॉलिटिक्स है। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक दोनों दल जानते है कि चुनाव जीतने के लिए उनका साथ रहना जरुरी है लेकिन सीटों और प्रचार में खुद को मजबूत दिखाने की होड़ मची है।

अखिलेश यादव जहाँ यूपी में सपा को लीड रोल में देखना चाहते है, वही अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेस भी अपनी जमीन मजबूत करने के लिए सम्मानजनक हिस्सेदारी मांग रही है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं