UCC के खिलाफ मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के नेतृत्व में जंतर मंतर पर प्रदर्शन

UCC के खिलाफ मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के नेतृत्व में जंतर मंतर पर प्रदर्शन

नई दिल्ली: समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर केंद्र सरकार और एनडीए शासित राज्य इसे लागू करने की पूरी तैयारी में है। इसी बीच इसके विरोध में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने जो देशव्यापी आंदोलन शुरू करने का एलान किया था, उसे शुरुआत में ही एक बड़ा झटका लगा है।

जंतर-मंतर पर रोक के बाद प्रेस क्लब से आंदोलन का नया प्लान

राजधानी दिल्ली में हालिया कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के उग्र विरोध प्रदर्शनों से सबक लेते हुए दिल्ली पुलिस द्वारा एआइएमपीएलबी (AIMPLB) को जंतर-मंतर पर धरना देने की अनुमति देने से इनकार करने के बाद, बोर्ड ने रणनीति बदलते हुए प्रेस क्लब ऑफ इंडिया से राष्ट्रव्यापी ‘संविधान बचाओ-शरिया बचाओ’ अभियान के औपचारिक आगाज की घोषणा की है

जिसके तहत आज वरिष्ठ पदाधिकारियों व मुस्लिम प्रतिनिधियों की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूसीसी, वक्फ संशोधन कानून और शैक्षणिक संस्थानों में वंदे मातरम् के छह छंदों को अनिवार्य किए जाने जैसे मुद्दों पर धार्मिक अधिकारों में हस्तक्षेप का आरोप लगाते हुए देश के विभिन्न हिस्सों में जनसभाओं, राज्यपाल व जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपने और सर्वोच्च न्यायालय में कानूनी चुनौती देने की रणनीति बनाई जा रही है।

विहिप का दावा है कि ज्यादातर मुस्लिम लोग यूसीसी के समर्थन में हैं,क्योकि इससे महिलाओ को बराबरी का अधिकार मिलेगा। दूसरी ओर दिल्ली पुलिस की इस कड़े रुख से साफ़ है की प्रशासन राजधानी में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगा।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं