संजय राउत की सलाह: 75 पार हुए PM मोदी, अब राजनीति से लें संन्यास

संजय राउत की सलाह: 75 पार हुए PM मोदी, अब राजनीति से लें संन्यास

मुंबई: शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर तंज कसते हुए उनके रिटायरमेंट की मांग कर दी है। राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने जीवन के 75 साल पूरे कर चुके है, इसलिए अब उनके सक्रिय राजनीति से हटbjpने का वक्त आ गया है।

उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि देश में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री जैसे बड़े पदों के लिए नेताओं की उम्र की एक आखिरी सीमा तय करने का साफ नियम होना चाहिए।

संजय राउत ने आगे कहा कि 75 वर्ष की आयु पूरी होना एक बड़ी उपलब्धि है, लेकिन मौजूदा समय में देश को एक होनहार और युवा नेतृत्व की आवश्यकता है, जो वैश्विक मामलों के साथ-साथ देश और युवाओं के भविष्य के बारे में गंभीरता से सोच सके।

जन्मदिन पर हो रहे आयोजन पर उठाए सवाल

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर उनके गुजरात में होने को लेकर भी राउत ने निशाना साधा, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को इस अवसर पर देश की राजधानी दिल्ली में होना चाहिए था, जहां लोग आकर उनसे मिल सकें और आशीर्वाद दे सकें, लेकिन वह अपने गृह राज्य में हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के दिमाग में आज भी ‘मेरा देश भारत’ की बजाय ‘मेरा देश गुजरात’ है और इसी के चलते उनकी पार्टी के लोग, जिनमें एकनाथ शिंदे भी शामिल हैं, महाराष्ट्र से गुजरात का रुख करते हैं।

इसके अलावा, दिशा सालियान मामले पर बात करते हुए संजय राउत ने इसे ठाकरे परिवार को बदनाम करने की सोची-समझी साजिश करार दिया।

उन्होंने कहा कि बीजेपी के खिलाफ तानाशाही के विरोध में आवाज उठाने वाले राजनीतिक परिवारों-जैसे ठाकरे परिवार, पवार परिवार, ममता बनर्जी, डीएमके और नवीन पटनायक के परिवारों-पर कीचड़ उछालने का खेल चल रहा है।

संजय राउत ने साफ कहा कि दिशा सालियान मामले से आदित्य ठाकरे का दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है, जैसा कि वे खुद पहले भी स्पष्ट कर चुके है। इसके बावजूद, केवल एक राजनीतिक साजिश के तहत आदित्य और पूरे ठाकरे परिवार की छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है।

राउत ने भरोसा जताया कि इस राजनीतिक लड़ाई के लिए उनकी पार्टी पूरी तरह तैयार है और आदित्य इस मामले में अकेले नहीं है, बल्कि पूरी शिवसेना उनके पीछे चट्टान की तरह खड़ी है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Mehak B