उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में आज भारतीय वायु सेना ने अपनी सामरिक ताकत का परिचय देते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भव्य एयर शो और लैंडिंग अभ्यास किया। इस ड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों में एक्सप्रेसवे को रनवे के रूप में उपयोग करने की क्षमता को परखना था।
इस ड्रिल में जगुआर के साथ-साथ सुखोई-30MKI, मिराज-2000 और स्वदेशी तेजस जैसे घातक लड़ाकू विमानों ने शिरकत की वायु सेना के नए ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट C-295 ने भी एक्सप्रेसवे पर सफल लैंडिंग और टेक-ऑफ किया।
फाइटर जेट्स के अलावा Mi-17 हेलीकॉप्टरों के जरिए वायु सेना के गरुड़ कमांडों ने ‘स्लिदरिंग’ (रस्सी के सहारे उतरने) का प्रदर्शन कर अपनी युद्धक क्षमता दिखाई यह अभ्यास दो चरणों में आयोजित किया गया—दोपहर (2 बजे से 5 बजे तक) और रात (6 बजे से 9 बजे तक), ताकि रात में ऑपरेशन करने की क्षमता को भी जांचा जा सके।
यह अभ्यास सुल्तानपुर जिले के कूरेभार क्षेत्र में स्थित अरवल कीरी करवत गांव के पास बनी 3.2 किलोमीटर लंबी एयरस्ट्रिप पर हुआ। अभ्यास की गंभीरता को देखते हुए एक्सप्रेसवे का 12 किलोमीटर का हिस्सा 1 मई तक के लिए सील कर दिया गया है। लखनऊ से गाजीपुर आने-जाने वाले ट्रैफिक को अन्य रास्तों पर डायवर्ट किया गया है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।