मणिपुर में BSF जवान के बच्चो की हत्या पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा

मणिपुर में BSF जवान के बच्चो की हत्या पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर में BSF जवान के सोते हुए बच्चो की हत्या को लेकर सख्त नाराज़गी जताई है।

उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपने पोस्ट में कहा कि मोदी सरकार इतनी संवेदनशून्य और पत्थरदिल हो गई है कि मानो यह भूल चुकी है कि मणिपुर के बच्चे भी देश के बच्चे हैं, हमारा भविष्य हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि “मणिपुर में हिंसा की दहकती हुई आग में आज 3 साल बाद भी निर्दोष बच्चे झुलस रहे हैं – शांति का कोई संकेत दूर-दूर तक नजर नहीं आता। उन्होंने कहा कि मणिपुर में BSF जवान के घर में सोते दो नन्हे बच्चों की हत्या की खबर दिल को चीर देने वाली है। मणिपुर में हिंसा की दहकती हुई आग में आज 3 साल बाद भी निर्दोष बच्चे झुलस रहे हैं – शांति का कोई संकेत दूर-दूर तक नजर नहीं आता।”

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार इतनी संवेदनशून्य और पत्थरदिल हो गई है कि मानो यह भूल चुकी है कि मणिपुर के बच्चे भी देश के बच्चे हैं, हमारा भविष्य हैं।

उन्होंने सरकार से सवाल किया, “कब जागेगी ये सरकार? आखिर कब तक अपनों की लाशें गिनते-गिनते मणिपुर करता रहेगा इंतज़ार?”

राहुल गांधी ने कहा, “मैं बार-बार कहता आया हूं , शांति ही एकमात्र रास्ता है। सभी समुदायों को साथ लाकर, संवेदनशीलता से ही इस संकट का स्थायी समाधान निकाला जा सकता है। प्रधानमंत्री जी, मणिपुर सिर्फ एक राज्य नहीं है, ज़िम्मेदारी है। सिर्फ नाम का एक बयान काफी नहीं, सिर्फ दिखावे का एक दौरा काफी नहीं। आपको ठोस और तत्काल कदम उठाने ही होंगे – इससे पहले कि हालात पूरी तरह नियंत्रण से बाहर हो जाएं।”


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।