राहुल गांधी का सरकार पर हमला, “नरेंद्र मोदी भारत का अतीत हैं”

राहुल गांधी का सरकार पर हमला, “नरेंद्र मोदी भारत का अतीत हैं”

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तीन महिला छात्रों के साथ प्रेस वार्ता कर मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की

 

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए तीन महिला छात्रों के साथ एक प्रेस वार्ता की और आंदोलन के दौरान छात्रों को लगी चोटों तथा उनके जख्मों पर बात की।

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी भारत के अतीत हैं और अतीत कभी भविष्य से लड़ नहीं सकता।

उन्होंने कहा कि छात्र इस देश के भविष्य हैं और हमने इस बात पर चर्चा की कि कैसे आरएसएस (RSS) देश की शिक्षा व्यवस्था पर कब्जा कर रही है, जो छात्रों को कतई मंजूर नहीं है।

राहुल गांधी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की पुरजोर मांग करते हुए कहा कि वे भ्रष्टाचार का प्रतीक हैं और उन्हें पद से हटना ही होगा।

उन्होंने कहा कि सरकार सोच रही है कि उनका मंत्रालय बदल दिया जाए, लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जाएगा तथा प्रधानमंत्री को इस मुद्दे पर सुझाव देने के बजाय माफी मांगनी चाहिए।

राहुल गांधी के अनुसार, छात्रों की तीन ऐसी प्रमुख मांगें हैं जिन पर कोई समझौता नहीं हो सकता, जिनमें पहली मांग अयोग्य और भ्रष्ट शिक्षा मंत्री को उनके पद से हटाना है।

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए राहुल गांधी ने पुलिस कार्रवाई का जिक्र किया और कहा कि कल उन्होंने एक ऐसे युवक को दिखाया था जिसकी आंख में गोली लगी थी।

उन्होंने दावा किया कि ऐसे हजारों युवा हैं जिनकी टांगें पुलिस की लाठियों से तोड़ दी गईं, जिनके सिर फोड़ दिए गए और जिनके शरीर में पेलेट्स लगे हुए हैं।

 

 

 

 

 


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Mehak B