राहुल गांधी ने इशारो इशारो में बता दिया अगला टारगेट कौन ?
नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर मंतर पर चल रहा कॉकरोच जनता पार्टी का धरना भले ही समाप्त हो गया है लेकिन छात्रों के इस आंदोलन के बाद अभी भी कई सवालो के जवाब मिलना बाकी हैं।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने धरना समाप्त होने के बाद कहा कि ये अंत है। हम आगे भी युवाओं और देश से जुड़े मुद्दे उठाते रहेंगे।
इस बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह को एक चिट्ठी लिखी है। इस चिट्टी में छात्रों पर लाठीचार्ज और पेलेटगन के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठाये गए हैं। अपने पत्र में राहुल गांधी ने अपने इरादे ज़ाहिर कर दिए हैं कि वे युवाओं के मुद्दे पर अब शांत नहीं बैठने वाले और छात्रों के साथ हुई पुलिस बर्बरता पर कभी भी बड़ा आंदोलन खड़ा कर सकते हैं।
सोशल साइट एक्स पर अपने पोस्ट में राहुल गांधी ने अपना पत्र साझा करते हुए कहा, “छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया? उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बर्बर तरीके से बल प्रयोग किया गया और इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए।”
राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों के ऊपर पुलिस ने घातक हथियार और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। इतना ही नहीं पुलिस ने महिला छात्रों के साथ न सिर्फ बदसलूकी की बल्कि उन्हें सीधे तौर पर निशाना भी बनाया। राहुल गांधी ने अपने पत्र में सीधे तौर पर पूछा है कि छात्रों के साथ हुई बर्बरता के लिए कौन ज़िम्मेदार है और यह सब किसके आदेश पर हुआ?
सादे कपड़े में कौन था? पुलिस या स्वयंसेवक:
जंतर मंतर पर सीजेपी के आंदोलन के दौरान साधा कपड़ो में डंडा लेकर पहुंचे लोगों पर भी राहुल गांधी ने सवाल उठाये हैं। राहुल गांधी ने अपने पत्र में पूछा, “क्या ये लोग पुलिसकर्मी थे या स्वयंसेवक। उन्होंने यह भी जानना चाहा कि इन लोगों की तैनाती किसके आदेश पर की गई। राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली में तैनात सुरक्षा बल आखिरकार केंद्रीय गृह मंत्री के अधीन आते हैं, इसलिए इस कार्रवाई की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें: आजमगढ़ पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
क्या अगला टारगेट हैं अमित शाह:
राहुल गांधी के पत्र से साफ़ हो गया है कि वे छात्रों के साथ हुई पुलिस बर्बरता के लिए सीधे तौर पर गृहमंत्री को ज़िम्मेदार मानते हैं। राहुल गांधी ने अमित शाह का नाम लिए उन्हें निशाने पर ले लिया हैं। जानकारों की माने तो राहुल गांधी ने सीधा सीधा इशारा दे दिया है कि छात्रों पर पुलिस बर्बरता को लेकर वे जल्द ही संसद से सड़क तक आवाज़ बुलंद कर सकते हैं और गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं।
छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया? pic.twitter.com/NDwfka1UqO
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 26, 2026
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
