राहुल गाँधी ने अमित शाह को पत्र लिखकर छात्रों पर पुलिस कार्यवाई को लेकर पूछे तीखे सवाल
उन्होंने ग्रह मंत्री से कड़ा सवाल किया कि क्या छात्रों के खिलाफ पेलेट गन और घातक बल प्रयोग की मंजूरी उन्होंने दी थी, और नहीं तो यह आदेश किसने दिया था
नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर दिल्ली में 20 जुलाई को हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए।
अपने सोशल मीडिया मंच एक्स पर यह पत्र साझा करते हुए उन्होंने आरोप लगाया की शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बर्बर तरीके से बल प्रयोग किया गया और सवाल किया की क्षेत्रो पर लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया था, जिसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गाँधी ने 25 जुलाई 2026 को लिखे एक पत्र में आरोप लगया की दिल्ली में शांतिपूर्ण ढंग से निष्पक्ष और जवाबदेह शिक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे छात्रों की बात सुनने के बजाय सुरक्षा बालो ने उन पर अंधाधुंध बल प्रयोग किया।
उन्होंने कहा की प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने खतरनाक हथियारों और आंसू गैस का इस्तेमाल किया, जिससे सेकड़ो छात्र घायल हो गए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया की पुलिस ने छात्राओं (लड़कियों) के साथ मारपीट की।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गाँधी ने अपने पत्र में दूसरा बड़ा सवाल उन लोगो को लेकर उठया है जो कटित तौर पर सादे कपड़ो में छात्रों की पिटाई करते हुए दिखाई दिए थे।
इसे भी पढ़ें: चंद्रबाबू नायडू की “जनसंख्या प्रोत्साहन” योजना पर भड़कीं बृंदा करात, कह दी बड़ी बात
उन्होंने यह जानना चाहा कि क्या ये लोग पुलिसकर्मी थे या स्वयंसेवक, और इनकी तैनाती किसकी आदेश पर की गयी यही। राहुल गाँधी ने कहा की चुकी दिल्ली में तैनात सुरक्षा बल केंद्रीय गृह मंत्री के अधीन एते है, इसलिए इस पूरी कार्यवाई की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गाँधी ने केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखकर कहा की शान्तिपूर्ण प्रदर्शन लोकतंत्र का अहम् हिस्सा है और सरकर की जिम्मेदारी युवाओ की सुरक्षा व् समस्याओ का समधान करना है न की उन पर बल प्रोयग करना।
उन्होंने आरोप लगया की शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग कर रहे छात्रों की आवाज दवाने के लिए सुरक्षा बालो द्वारा की गयी हिंसा ने लोकतांत्रिक मूल्यों को झकझोर दिया है, इसलिए इस पूरी घटना की जवाबदेही तय कर जिम्मेदार लोगो के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जानी चाहिए।
यह पत्र राहुल गाँधी ने केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह को संबोधित करते हुए लिखा और बाद में अपने ‘एक्स’ पोस्ट के जरिए इसे सार्वजनिक किया जिसमे उन्होंने सरकार से छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई कार्यवाई पर स्पष्ट जवाब मांगते हुए यह बताने की मांग की है कि बल प्रोयग का फैसला किस स्तर पर लिया गया था
राहुल गाँधी ने केंद्रीय ग्रह मंत्री को लिखे पत्र में पेलेट गन के इस्तेमाल पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एक पत्रकार सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए है और उन्होंने खुद एक आंख की रोशनी खोने की आशंका से जूझ रहे 19 वर्षीय घायल छात्र साहिल लोछब से मुलाकात की है।
उन्होंने ग्रह मंत्री से कड़ा सवाल किया कि क्या छात्रों के खिलाफ पेलेट गन और घातक बल प्रयोग की मंजूरी उन्होंने दी थी, और नहीं तो यह आदेश किसने दिया था
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
