पीड़ित परिवार के साथ खड़े हुए राहुल गांधी, हर संभव मदद का दिया भरोसा

पीड़ित परिवार के साथ खड़े हुए राहुल गांधी, हर संभव मदद का दिया भरोसा

नई दिल्ली: राहुल गांधी ने IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे के परिवार से फोन पर बात की है, जिसने पिछले हफ्ते पवई कैंपस में कथित तौर पर खुदकुशी कर ली थी।

महाराष्ट्र कांग्रेस ने गुरुवार, 24 सितंबर 2026 को बताया कि राहुल गांधी ने इस दुखद समय में छात्र के माता-पिता को सांत्वना दी है। उन्होंने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया है कि वे इस मुशिकल घड़ी में उनके साथ है और न्याय दिलाने के लिए हर तरह की कानूनी मदद करेंगे।

छात्र की मौत के मुद्दे पर रणनीति बनाएगी यूथ कांग्रेस

इस संवेदनशील मामले को लेकर गुरुवार दोपहर यूथ कांग्रेस द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की जाएगी, जिसमें साहिल वाकोडे के मामले को लेकर आगे की राजनीतिक रणनीति और आंदोलन की दिशा की घोषणा किए जाने की संभावना है।

छात्र की मौत के बाद से ही उनके परिजनों ने आईआईटी बॉम्बे प्रशासन और संस्थान के कुछ चुनिंदा अधिकारियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनकी फिलहाल मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच द्वारा गहन जांच की जा रही है।

मृतक छात्र साहिल ऊर्जा विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विभाग में पढ़ाई कर रहा था। संस्थान के अनुसार, साहिल को कथित तौर पर एक परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए और चैटजीपीटी के जरिए सवालों के जवाब खोजने की कोशिश करते हुए पाया गया था, जिसके बाद यह घटना सामने आई। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के तुरंत बाद छात्रों ने परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन भी किया था।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने छात्र साहित के माता-पिता का बयान दर्ज किया है। साहिल के माता-पिता ने इस घटना के लिए जिम्मेदार प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है।

इस दुखद घटना के बाद एक बार फिर बड़े शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई के दबाव और छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर देश भर में बहस शुरू हो गई है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Mehak B