पीडीए रथ यात्रा से पहले अखिलेश यादव के धार्मिक पोस्टर पर सियासी घमासान
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के रायबरेली दौरे और उनकी ‘पीडीए रथ यात्रा’ के आगमन से ठीक पहले शहर में उनका एक अनोखा पोस्टर लगाया गया है।
इस बड़े होर्डिंग में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को ‘भगवान श्रीकृष्ण’ के रूप में दिखाया गया है जो उनके स्वागत के लिए मुख्य सड़क पर लगाया गया है।
इस पोस्टर को सपा युवाजन सभा के प्रदेश सचिव एडवोकेट विश्वास दुबे द्वारा लगवाया गया है। अखिलेश यादव को धार्मिक रूप में पेश करने वाले इस बैनर ने रायबरेली के सियासी गलियारों में नई चर्चा और बहस छेड़ दी है।
रायबरेली में अखिलेश का अनोखा स्वागत
उन्होंने मोर पंख वाला मुकुट और पारंपरिक पीले कपड़े पहने हैं रखे हैं। पोस्टर में वो बांसुरी बजाते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही स्थानीय पार्टी कार्यकर्ता को सुदामा के रूप में दिखाया गया है।
बैनर में अखिलेश यादव को प्रमुखता से “PDA महानायक” बताया गया है और हिंदी में लिखा है “मेरे माधव, सुदामा की धरती रायबरेली में आपका स्वागत है।
रायबरेली में अखिलेश यादव के आगमन से पहले उनके ‘भगवान कृष्ण’ वाले पोस्टर का हरचंदपुर से सपा विधायक राहुल लोधी ने खुलकर बचाव किया है। उन्होंने इस पौराणिक छवि को सही ठहराते हुए सत्ताधारी दल पर समाज को जाति के आधार पर बांटने और भड़काने का गंभीर आरोप लगाया।
इसे भी पढ़ें: विवादित बयान पर संजय राउत के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत
विधायक राहुल लोधी ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे समाज में अपनी विभाजनकारी नीतियां लागू करने में कभी सफल नहीं होंगे। होर्डिंग के विवाद पर द्वापर युग का हवाला देते हुए।
उन्होंने कहा कि सुदामा भी भगवान कृष्ण के साथी थे और यह परंपरा उसी युग से चली आ रही है, इसलिए इस पोस्टर से किसी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।
राहुल लोधी के घर चाय पर मिलेंगे अखिलेश यादव
यह विवादित होर्डिंग रायबरेली में उस समय सामने आया है जब अखिलेश यादव लखनऊ से विशेष रूप से सपा विधायक राहुल लोधी के घर चाय पर मुलाकात करने आ रहे हैं।
दोनों नेताओं की यह अहम बैठक हाल ही में समाजवादी छात्र सभा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद हो रही है।
इस हिंसक टकराव के दौरान विधायक राहुल लोधी ने स्थानीय पुलिस पर खुद के साथ अभद्रता करने और हमला करने का सीधा आरोप लगाया था, जिसे जिला पुलिस प्रशासन ने पूरी तरह खारिज और इनकार कर दिया है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
