विधानसभा चुनाव की तैयारी; रायबरेली से आज निकलेगी अखिलेश की रथयात्रा

विधानसभा चुनाव की तैयारी; रायबरेली से आज निकलेगी अखिलेश की रथयात्रा

लखनऊ: माजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज आज अपने खास समाजवादी रथ पर सवार होकर रायबरेली के डोरे पर जाएंगे। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले रथ से यह उनकी पहली बड़ी सियासी यात्रा होगी।

अपने इस दौरे के दौरान वह विधायक राहुल लोधी के घर पर चाय पीएंगे। सपा नेताओं के अनुसार, हाल ही में पुलिस द्वारा विधायक और अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ की गई।

कथित बदसलूकी के विरोध में अखिलेश यादव का यह दौरा तय हुआ है ताकि वे जमीन पर संघर्ष कर रहे कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से खड़े होने का संदेश दे सकें। पार्टी पदाधिकारियों ने इस रथयात्रा के भव्य स्वागत के लिए रायबरेली में सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

क्या है समाजवादी रथ

समाजवादी पार्टी का ‘पीडीए रथ’ (समाजवादी रथ) उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले जनता तक पहुँचने और राजनीतिक जमीन मजबूत करने के लिए तैयार किया गया एक आधुनिक सुविधाओं से लैस विशेष प्रचार वाहन है।

ज्ञानेश कुमार पर अखिलेश यादव का सीधा हमला

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार, 23 सितंबर 2026 को प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए मांग की कि यूपी का अगला विधानसभा चुनाव उनके नेतृत्व में नहीं होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग कठपुतली की तरह काम कर रहा है और चुनावों में बेईमानी हो रही है।

अखिलेश ने मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए दावा किया कि पिछले दस महीनों में दो चुनाव आयुक्तों ने सीईसी के एकतरफा फैसलों के खिलाफ 14 बार लिखित आपत्ति दर्ज कराई है, जो संस्था की निष्पक्षता खत्म होने का सबूत है।

उन्होंने आरोप लगाया कि साल 2022 के चुनाव में सपा समर्थकों के नाम वोटर लिस्ट से जानबूझकर काटे गए और आगामी चुनाव कराने वाले अधिकारियों में ‘पीडीए’ वर्ग का एक भी अधिकारी न होना एक बड़ी साजिश का हिस्सा है।

समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया था कि चुनाव आयोग के अधिकारियों ने जानबूझ कर सपा समर्थक मतदाताओं को चिह्नित कर वोटर लिस्ट से हटा दिया है। उपचुनाव में वोटों की लूट हुई, लेकिन आयोग ने तब भी कोई कार्रवाई नहीं की।

पश्चिम बंगाल में तीन लाख केंद्रीय फोर्स लगाकर चुनाव लूट लिया। ये लोग यूपी में फिर बड़े पैमाने पर बेइमानी की तैयारी कर रहे होंगे।

उन्हीने कहा हम लोगों ने इन्हें एसआईआर में बेईमानी करते पकड़ा था। जो अधिकारी आने वाले समय में विधानसभा का चुनाव देखेंगे उनके एक भी पीडीए वर्ग से नहीं हैं। यह बड़ी साजिश हैं।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अयोध्या के आम लोगों ने भी अपनी पीड़ा रखी। प्रीति चौहान ने बताया कि उनका मकान रात में गिरा दिया गया।

नवंबर में बेटी की शादी है और उनके पास कुछ नहीं बचा है। सपना राजपाल ने कहा कि बिना नोटिस के उन्हें आधा घंटे में दुकान खाली करने के लिए कहा गया और उसके बाद इसे गिरा दिया गया। पीड़ित लोगों ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बिना नोटिस रात में घर और दुकानें गिराए जाने का आरोप लगाया।

भाजपा पर कानून और संविधान की अनदेखी करने का आरोप

इस पर अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर कानून और संविधान की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए पीड़ितों को तुरंत उचित मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने आश्वासन दिया कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सभी प्रभावितों को भरपूर मदद दी जाएगी और वेटिकन सिटी की तर्ज पर अयोध्या को एक विश्वस्तरीय वर्ल्ड क्लास शहर के रूप में विकसित किया जाएगा।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।