राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखी चिट्टी: आंदोलन कारी छात्रों से मिलने की दी सलाह

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखी चिट्टी: आंदोलन कारी छात्रों से मिलने की दी सलाह

नई दिल्ली: झारखंड में जेपीएससी (JPSC) पेपर लीक को लेकर छात्र भूख हड़ताल और आंदोलन कर रहे हैं। इस मामले पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक चिट्ठी लिखी है। कांग्रेस राज्य सरकार में सहयोगी है इसलिए राहुल गांधी ने सोरेन को सलाह दी है की वे खुद प्रदर्शनकारी छात्रों से मिले और उनकी समस्या का जल्द समाधान करें।

राहुल गांधी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांगों को जायज बताया है और छात्रों से खुद मुलाकात करने का सुझाव दिया है, जिससे सरकार की प्रतिबद्धता मजबूत हो सके।

उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बीजेपी ने शिक्षा व्यवस्था को अपने नियंत्रण में ले लिया है, और झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ हो रहे शांतिपूर्ण छात्र प्रदर्शनों को कांग्रेस पार्टी का पूरा समर्थन प्राप्त है। साथ ही, उन्होंने झारखंड सरकार द्वारा कमेटी गठित कर बातचीत शुरू किए जाने के कदम की सराहना भी की है।

राहुल गांधी ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन करते हुए कहा है कि देश का युवा ही भारत का भविष्य है। उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सलाह दी है कि वे छात्रों की बात ध्यान से सुने। राहुल गांधी ने सीएम सोरेन से इस समस्या का समाधान निकालने के लिए संभव कोशिश करने और जरुरी कदम उठाने को कहा है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं