राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तंज: आप भारत का अतीत हैं, भविष्य से संभलकर निपटें

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तंज: आप भारत का अतीत हैं, भविष्य से संभलकर निपटें

पेपर लीक संशोधित कानून पास होने के बाद भड़की सियासत में पीएम मोदी ने माफियाओ को न बख्शने की चेतावनी दी है वही राहुल गाँधी ने सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने और पीएम गृह मंत्री को देश का अतीत बताने का आरोप लगाया है

 

नई दिल्ली: पेपर लीक कानून में संशोधन और छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर देश की राजनीति गरमा गई है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि वे देश का अतीत हैं और उन्हें जेन-जी (Gen Z) के साथ संभलकर व्यवहार करना चाहिए।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार प्रदर्शनकारी छात्रों को धमका रही है, उन पर एफआईआर दर्ज कर रही है और उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक करवा रही है।

यह बयान संसद द्वारा ‘लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ को पास किए जाने के बाद आया है, जो 2024 के एंटी-पेपर लीक कानून को और अधिक सख्त बनाता है। राज्यसभा में विपक्षी इंडिया गठबंधन के वॉकआउट के बीच इस बिल को ध्वनि मत से मंजूरी दी गई।

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर जारी एक वीडियो संदेश में कहा कि पिछले कुछ वर्षों से पेपर लीक की समस्या एक बड़ी चुनौती थी, जिससे बच्चों का भविष्य खतरे में पड़ रहा था।

उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार पेपर लीक माफिया और बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शेगी। पीएम मोदी ने यह भी बताया कि परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया गया है, फास्ट-ट्रैक अदालतें बनाई जा रही हैं और राज्यों से भी सुझाव लिए जा रहे हैं।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं