राहुल गांधी का ‘सत्याग्रह’ अभियान: ‘अन्याय के खिलाफ अपनी कहानी बताएं, हम साथ खड़े होंगे’
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आम नागरिकों की रोजमर्रा की समस्याओं और उनके संघर्षों को देश के सामने लाने के लिए ‘सत्याग्रह’ नाम की एक नई मुहिम की शुरुआत की है।
उन्होंने देश के कोने कोने में रहने वाले लोगों से अपील की है कि अगर वे समाज में किसी भी तरह के अन्याय शोषण या गलत नीति के खिलाफ अपनी आवाज उठा रहे हैं तो वे अपनी कहानी उनके साथ जरूर साझा करें।
इस अनूठी पहल के तहत लोगों द्वारा भेजी गई इन कहानियों को एक डिजिटल नक्शे मैप पर प्रदर्शित किया जाएगा जिससे देशवासियों को यह जानने में मदद मिलेगी कि उनके जैसी ही समान परिस्थितियों और हक की लड़ाई लड़ने वाले अन्य लोग भारत में और कहां कहां मौजूद हैं।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर गिनाए नाम
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि देश में बहुत से लोग अपने हक के लिए आवाज उठा रहे हैं। इनमें Gen Z छात्र किसान, आदिवासी, दलित और महिलाएं भी शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि हर किसी की अपनी परेशानी और अपनी कहानी है। लेकिन जब कोई अकेले अपनी बात कहता है तो उसकी आवाज दब सकती है। इसलिए इस पहल के जरिए अलग-अलग लोगों की आवाज को एक साथ जोड़ने की कोशिश की जा रही है।
राहुल गांधी ने कहा कि जो लोग अपनी कहानी भेजेंगे उनकी कहानी एक नक्शे पर दिखाई जाएगी। इससे लोग देख सकेंगे कि उनके जैसे दूसरे लोग भी अपनी बात को लेकर आवाज उठा रहे हैं।
उन्होंने लोगों से कहा कि अपनी कहानी भेजने में करीब दो मिनट लगेंगे। इसके जरिए वे अपनी परेशानी दूसरों तक पहुंचा सकेंगे और यह भी देख सकेंगे कि इसी तरह की परेशानी से जूझ रहे लोग देश के किन हिस्सों में हैं।
इसे भी पढ़ें: इंदौर में राहुल गांधी का बड़ा बयान: सरकार को सवाल पूछने वाले छात्र नहीं, सिर्फ अंधभक्त पसंद
विपक्ष के नेता का जनता को भरोसा
राहुल गांधी ने स्पष्ट किया है कि विपक्ष के नेता होने के नाते देश के नागरिकों को जब भी और जहाँ भी उनकी ज़रूरत होगी, वे पूरी मजबूती से उनके साथ खड़े दिखाई देंगे।
उन्होंने जनता को भरोसा दिया कि लोगों की आवाज़ को बुलंद करने के लिए वे हर संभव रास्ता अपनाएंगे चाहे संसद में उनके मुद्दों को ज़ोर-शोर से उठाना हो सड़क पर उतरकर उनके संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाना हो या फिर उनकी समस्याओं को लेकर सीधे सरकार को चिट्ठी लिखनी हो।
उनका साफ़ कहना है कि देश में कहीं भी अगर लोग किसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो वे अपनी तरफ से हर मुमकिन मदद और समाधान ढूंढने की पूरी कोशिश करेंगे।
राहुल गाँधी ने महात्मा गांधी के विचारो को याद केते हुए लिखा कि सच सबसे बड़ी ताकत है। लेकिन उसके लिए एकजुट होना और भी जरूरी है।
इस नई सत्याग्रह मुहिम के माध्यम से अब आम जनता को अपनी परेशानियां और अन्याय केहोना और खिलाफ जारी संघर्ष की कहानियां सीधे साझा करने का एक बड़ा मौका मिल रहा हैं।
उन्होंने हर पीड़ित नागरिक से अपनी बात भेजने की अपील की है। आने वाले समय में यह साफ होगा कि इस पहल से कितने लोग जुड़ते हैं और राहुल गांधी उनकी समस्याओं को किस तरह आगे उठाते हैं।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
