राहुल गांधी का तीखा तंज विदेश मंत्रालय के असमंजस पर प्रधानमंत्री को घेरा

राहुल गांधी का तीखा तंज  विदेश मंत्रालय के असमंजस पर प्रधानमंत्री को घेरा

नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के मुंबई दौरे को लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसा है।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और विदेश मंत्रालय असमंजस में हैं कि क्या चल रहा है। राहुल ने चुटकी ली कि अगर प्रधानमंत्री चाहें, तो वे खुद इस कूटनीतिक उलझन को उन्हें समझाने के लिए तैयार हैं।

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तंज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए लिखा कि ‘मिस्टर रुबियो ने अपने कर्मचारी को मुंबई बुलाया है’ और प्रधानमंत्री को यह स्पष्ट करना चाहिए कि विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के बीच चल क्या रहा है।

दरअसल, अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो 17 से 22 अक्टूबर तक भारत और उज्बेकिस्तान के दौरे पर रहेंगे, जिसके तहत वे मुंबई और जामनगर जाएंगे।

इस यात्रा के दौरान उनकी मुलाकात विदेश मंत्री एस. जयशंकर और भारतीय सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ दिग्गज कारोबारी नेताओं से होने की संभावना है।

अमेरिकी प्रतिनिधि सर्जियो गोर के अनुसार, रुबियो का यह दौरा मुख्य रूप से व्यापार, ऊर्जा सहयोग, तकनीक में साझेदारी और निवेश के नए अवसरों पर केंद्रित रहेगा ताकि दोनों देशों के रणनीतिक और आर्थिक संबंधों को और मजबूत किया जा सके।

रक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में भी बढ़ रहा सहयोग

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के अनुसार, भारत और अमेरिका के बीच रक्षा, तकनीक और स्वास्थ्य क्षेत्र में रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं। दोनों देशों की सेनाओं के साझा युद्धभ्यास से रक्षा साझेदारी गहरी हुई है।

कई अमेरिकी टेक कंपनियों ने भारत में अपने बड़े उत्पादन केंद्र स्थापित किए हैं, और अमेरिका अपनी जरूरत की बड़ी मात्रा में जेनेरिक दवाएं भारत से ही आयात करता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालिया बातचीत के बाद दुनिया भर की नजरें इन दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों पर बनी हुई हैं।

भारत आने से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो उज्बेकिस्तान के समरकंद जाएंगे। वहां वे ‘C5+1’ मंत्रिस्तरीय बैठक में हिस्सा लेंगे और मध्य एशियाई देशों के साथ रणनीतिक साझेदारी तथा व्यापारिक रिश्तों को बढ़ाने पर चर्चा करेंगे।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।