दिल्ली-NCR और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदलेगा का मौसम का मिजाज, गर्मी से मिलेगी राहत
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए मौसम का नया अपडेट जारी किया है, जिसमें भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से अगले 24 से 48 घंटों के भीतर इन इलाकों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, बागपत और मुजफ्फरनगर जैसे जिलों में 28 और 29 अप्रैल 2026 को हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है।
आईएमडी के अलर्ट के मुताबिक, बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और गरज-चमक की स्थिति भी बन सकती है। कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी चलने का भी अनुमान है, जिससे पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण लू और उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में छिटपुट ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है, जिसको लेकर किसानों को अपनी कटी हुई फसलों का ध्यान रखने की सलाह दी गई है।
इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तंज: आप भारत का अतीत हैं, भविष्य से संभलकर निपटें
फिलहाल, सोमवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने के आसार हैं, लेकिन मानसून पूर्व की मुख्य बारिश मंगलवार शाम से शुरू होने की उम्मीद है। दिल्ली और आसपास के शहरों में एक सप्ताह से जारी ‘येलो अलर्ट’ के बाद यह बदलाव प्रदूषण के स्तर को कम करने में भी सहायक होगा। हालांकि, विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह राहत अस्थायी हो सकती है और मई के पहले सप्ताह से एक बार फिर गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
