राजस्थान निकाय चुनाव: दूसरे दौर में 70% वोटिंग के साथ अलवर अव्वल, कोटा में पड़े सबसे काम वोट

राजस्थान निकाय चुनाव: दूसरे दौर में 70% वोटिंग के साथ अलवर अव्वल, कोटा में पड़े सबसे काम वोट

नई दिल्ली: राजस्थान में लोकल बॉडी चुनाव के आखिरी दौर में शुक्रवार को लोगो ने शहर की सरकार चुनने के लिए बढ़-चढ़कर वोट डाले। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, दूसरे चरण के तहत 147 इलाको में शाम 6 बजे तक करीब 70.01 फीसदी मतदान हुआ, जिसे एक बेहतरीन आंकड़ा मन जा रहा है।

इससे पहले 9 सितंबर को हुए पहले चरण के चुनाव में 162 निकायों के लिए 76.41 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इस दूसरे चरण में कुल पंजीकृत 87 लाख से ज्यादा मतदाताओं में से करीब 61 लाख 35 हजार लोगो ने पोलिंग बूथ पहुंचकर अपने अधिकार का इस्तेमाल किया।

राजस्थान में स्थानीय निकाय चुनावों के दूसरे चरण के दौरान सुबह मतदान शुरू होते ही जयपुर, झुंझुनू और पुष्कर सहित कई जगहों पर ईवीएम में खराबी आने से कुछ समय के लिए मतदान रुका और मतदाताओं ने नाराजगी जताई, हालांकि इसके बावजूद दिन चढ़ने के साथ मतदाताओं की भीड़ बढ़ती गई। इस चरण में छह नगर निगमों, 24 नगर परिषदों और 117 नगरपालिकाओं के कुल 4,774 वार्डों के लिए चुनाव हुआ, जिसमें 18,266 उम्मीदवार मैदान में थे और 9,758 मतदान केंद्रों पर 87,60,884 मतदाता पात्र थे।

मतदान प्रतिशत और मतगणना की तारीख

निर्वाचन आंकड़ों के अनुसार, धोरीमन्ना में सबसे ज्यादा 91.59 प्रतिशत और कोटा नगर निगम में सबसे कम 57.02 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ, जबकि खैरथल-तिजारा (88.32%), फलोदी (86.80%), कोटपूतली-बहरोड़ (86.04%), अलवर (85.22%) और बाड़मेर (85.17%) जैसे जिलों में राज्य के औसत से काफी ज्यादा मतदान देखने को मिला। इसके अलावा अजमेर में 69.77%, जोधपुर में 71.10%, जयपुर में 62.88%, उदयपुर में 70.07%, सीकर में 67.81% और कोटा में शहरी रुझान के अनुरूप कम मतदान दर्ज किया गया।

राजस्थान निकाय चुनाव के दूसरे चरण में अलवर जिला 85.22 फीसदी वोटिंग के साथ सबसे आगे रहा जबकि कोटा में सबसे काम 57.02 प्रतिशत मतदान हुआ। राज्य निवार्चन आयोग के मुताबिक इस अंतिम आंकड़ों दौर में प्रदेश का औसत मतदान 70.01 फीसदी रहा है।

बता दे की सूबे के सभी 309 नगर निकायों (जिसमे 10 नगर निगम,51 नगर परिसद और 248 नगरपालिकाएं शामिल है) के लिए दो चरणों में वोट डाले गए है। इससे पहले 9 सितंबर को हुए प्रथम चरण में 76.41 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। अब 14 सितंबर को होने वाली मतगणना में सभी प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला साफ़ हो जाएगा।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं