गोडा हत्याकांड पर भड़के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद, न्याय के लिए अपनी ही सरकार के खिलाफ दिया धरना
नई दिल्ली: गोडा में बर्तन कारोबारी विनोद साहनी की बेरहमी से हत्या के बाद उत्तर प्रदेश की क़ानूनी-व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए है। इस हत्याकांड के बाद न सिर्फ विपक्ष बल्कि खुद योगी सरकार के केबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने अपनी ही पुलिस मोर्चा खोल दिया है।
अपनी नाराजगी जताते हुए मंत्री संजय निषाद ने पहले लखनऊ के केजीएमयू पोस्टमार्टस हाउस के बहार धरना दिया और फिर शुक्रवार को गोंडा पहुंचकर सैकड़ो समर्थकों के साथ जमीन पर बैठकर बड़ा प्रदर्शन किया जिससे यह मामला पूरी तरह गरमा गया है।
विनोद साहनी हत्या मामला: नेताओं का धरना और मेडिकल अपडेट
गोंडा के परसपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर धनोवा इलाके में बर्तन व्यवसायी और निषाद पार्टी के संस्थापक सदस्य विनोद कुमार साहनी की हत्या के विरोध में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद, समाजवादी पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजपाल कश्यप और वीआईपी पार्टी के मुकेश साहनी ने लखनऊ के KGMU की मर्चुरी के बाहर धरना दिया।
विनोद साहनी बुधवार रात दुकान बंद कर लौट रहे थे, तभी रास्ते में कुछ लोगों ने रोककर उनके साथ मारपीट की और धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। मंत्री संजय निषाद ने इस घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट जैसी कड़ी धाराओं में कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि किसी लिखे हुए बयान के कारण हत्या होना गलत है।
इसे भी पढ़ें: ट्रंप के बयान पर बोले पवन खेड़ा, “CEC ज्ञानेश कुमार को भी अमेरिका ले जाओ, EVM हम भेज देंगे”
उन्होंने लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग की, साथ ही स्पष्ट किया कि उनके लिए समाज पहले है और वह समाज पर होने वाले हर अन्याय के खिलाफ सड़क से सदन तक आवाज उठाते रहेंगे।
परसपुर CHC में विनोद को शुरूआती इलाज तो मिला लेकिन उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने फौरन गोंडा जिला अस्पताल भेज दिया था। वहां भी जब विनोद की सेहत में कोई सुधर नहीं हुआ तो डॉक्टरों ने उन्हे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया। विनोद को लखनऊ की किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया, यहां डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी और गुरुवार को उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
