राजभर का अखिलेश पर बड़ा हमला: बोले ‘आजम खान को फंसाने वाले खुद सपा प्रमुख हैं’
लखनऊ: प्रदेश के सरकार के पंचयती राज केबिनेट मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने आज समजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि जनता समाजवादी पार्टी के शासनकाल के कारनामों को भूली नहीं है और इसका करारा जवाब 2027 के चुनाव में देगी।
सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें और बयानबाजी करने से सरकार नहीं बनती। अंबेडकरनगर की एक सीट पर पहले ही उपचुनाव हो रहा है और 2027 के विधानसभा चुनाव में जिले की बची हुई बाकी चारों सीटों पर भी सपा को हार का सामना करना पड़ेगा।
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने दावा किया है कि आगामी चुनावों में गोरखपुर मंडल की सभी 29 सीटों पर समाजवादी पार्टी की हार होगी जबकि वाराणसी की 28 सीटों में से सपा केवल चार ही जीत पाएगी। उन्होंने सपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करने से सरकार नहीं बनती है।
अखिलेश के तंज पर राजभर का पलटवार
कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर अखिलेश यादव के सरकार से बाहर निकलने संबंधी तंज पर राजभर ने कहा कि सरकार ने कानूनी कार्रवाई की और तीन आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया। सरकार पीड़ित परिवार के साथ है।
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को पहले यह देखना चाहिए कि 80 प्रतिशत घटनाएं उन्हीं के लोगों द्वारा की जा रही हैं। पीडीए की बैठकों में दलितों को बैठने तक की जगह नहीं मिलती। सरकार कार्रवाई करे तो सरकार दोषी और कार्रवाई न करे तो भी सवाल उठाए जाते हैं।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली में भारी बारिश और 80km/h की रफ्तार से आंधी का अलर्ट; भीषण गर्मी से मिलेगी राहत
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि आजम खान को फंसाने वाले खुद अखिलेश यादव हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकारी जमीन और पैसे से कॉलेज बनाते समय जमीन का ट्रांसफर क्यों नहीं किया गया? राजभर ने आरोप लगाया कि सपा-कांग्रेस सरकारों में वक्फ की करोड़ों की जमीनें सस्ते में लीज पर देकर मॉल और होटल बनाए गए।
मारपीट करने वालों को मिलेगी सजा
अधिकारियों द्वारा सुनवाई नहीं किए जाने के संजय निषाद के बयान और सीतापुर में राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु के रोने के सवाल पर राजभर ने कहा कि मंत्री हैं, उन्हें लगा होगा तो उन्होंने कहा होगा।
कभी-कभी कार्यकर्ता भी गलती करते हैं, लेकिन किसी के साथ मारपीट नहीं होनी चाहिए। यदि कोई घटना करता है तो उसे सजा मिलेगी।
प्रेरणा स्थल पर जलभराव को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि बिहार और नेपाल में भी बाढ़ आई है, इसे भाजपा ने नहीं कराया है। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में ऐसी स्थिति बन ही जाती है। पहले खुले नाले और नदियां थीं, जिन पर अब लोगों ने अवैध कब्जा (अतिक्रमण) कर लिया है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
