राजपाल यादव पर ₹16 करोड़ का कर्ज, बैंक ने संपत्ति कुर्क करने का नोटिस चिपकाया

राजपाल यादव पर ₹16 करोड़ का कर्ज, बैंक ने संपत्ति कुर्क करने का नोटिस चिपकाया

अभिनेता राजपाल यादव ने बैंक का कर्ज (लोन) नहीं चुकाया है जिसकी वजह से बैंक उनकी सम्पतियो को बेचने (नीलम करने) की तैयारी कर रहा है

 

नई दिल्ली: अभिनेता राजपाल यादव एक बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। पहले उन पर 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस का केस था,अब सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने उन पर लोन वसूली के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए शाहजहांपुर स्थित उनकी संपत्तियों को नीलाम करने का नोटिस चस्पा कर दिया है।

राजपाल यादव पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का 16 करोड़ से अधिक का बकाया

राजपाल यादव पर बैंक का 16 करोड़ 61 लाख 64 हजार रुपये का कर्ज बकाया है, जो उन्होंने फिल्म ‘अता पता लापता’ के निर्माण के लिए लिया था। इस लोन के लिए उन्होंने अपनी पत्नी राधा यादव और मां गोदावरी यादव की संपत्तियों को गारंटी के तौर पर रखा था।

बैंक के रिकवरी अधिकारी शाहजहांपुर में उनके पैतृक गांव और शहर स्थित संपत्तियों पर पहुंचे और नीलामी का नोटिस चिपकाया। बैंक के अनुसार, शाहजहांपुर में उनकी दोनों संपत्तियों की कीमत 3 करोड़ 19 लाख 26 हजार रुपये आंकी गई है, जिनकी ऑनलाइन नीलामी 9 सितंबर 2026 को की जाएगी।

शाहजहांपुर के अलावा मुंबई में भी उनकी संपत्ति को नीलाम करने की प्रक्रिया चल रही है। तय समय पर बकाये का भुगतान न होने पर बैंक नियमानुसार नीलामी की कार्रवाई पूरी करेगा। इस मामले में फिलहाल राजपाल यादव की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आए थे।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं