रामदास अठावले का अभिजीत दीपके से आरपीआई (A) में आने का आग्रह
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके को भाजपा के सत्तारूढ़ नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) गठबंधन में शामिल होने का न्यौता मिला है।
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने सोमवार को सीजेपी (CJP) संयोजक से कहा कि डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर का सपना पूरा करने के लिए उन्हें रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) में शामिल हो जाना चाहिए।
क्या दीपके ने इस पर कोई प्रतिक्रिया दी?
अभिजीत दीपके ने अभी तक मंत्री के प्रस्ताव का कोई जवाब नहीं दिया है। सीजेपी नेता ने पहले भी चुनावी राजनीति में आने से इनकार कर दिया था। उनका कहना है कि लोगों का राजनीति और चुनाव प्रणाली से भरोसा उठ गया है।
रामदास अठावले ने क्या कहा?
रामदास अठावले ने मीडिया वालो से बात करते हुए कहा कि सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके को बाबासाहेब अंबेडकर का सपना पूरा करने और साथ ही समाज व पार्टी को मजबूत बनाने के लिए उनकी पार्टी RPI (A) में शामिल होने पर विचार करना चाहिए।
अभिजीत दीपके को लेकर क्या कहा
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने अभिजीत दीपके को एक सक्रिय और युवा आंबेडकरवादी बताते हुए उन्हें अपनी पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) में शामिल होने का न्योता दिया है।
अठावले ने कहा कि डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का सपना पूरा करने के लिए दीपके को उनकी पार्टी में आना चाहिए, जो कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए (NDA) गठबंधन का हिस्सा है।
इसे भी पढ़ें: सीबीआई करेगी ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत की जांच, मध्य प्रदेश सरकार ने की सिफारिश
दीपके को राजनीति में आने का बुलावा देते हुए उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि सरकार गलत काम करने वालों को सजा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
दूसरी ओर, अभिजीत दीपके ने इस महीने की शुरुआत में राजनीति और चुनाव प्रणाली पर निराशा जताई थी।
उनका मानना था कि लोगों का मौजूदा सिस्टम से भरोसा उठ चुका है और आज देश को किसी नई राजनीतिक पार्टी के बजाय एक बड़े जन-आंदोलन की सख्त जरूरत है।
सीजेपी नेता ने शनिवार को महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में अपने पैतृक गांव से ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान की शुरुआत की।
उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी के वजह से गरीब छात्र परेशान हो रहे हैं।और उन्होंने प्राइवेट स्कूलों की फीस तय करने की मांग की।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
