सपा मुख्यालय में मनाई गई रामशरण दास गुर्जर की 99वीं जयंती, अखिलेश यादव ने किया नमन

सपा मुख्यालय में मनाई गई रामशरण दास गुर्जर की 99वीं जयंती, अखिलेश यादव ने किया नमन

अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष श्री रामशरण दास गुर्जर की 99वीं जयंती पर लखनऊ मुख्यालय में उन्हें याद कर माल्यार्पण किया

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष रामशरण दास गुर्जर की 99वीं जयंती कल लखनऊ स्थित पार्टी राज्य मुख्यालय में श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

अखिलेश यादव ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि रामशरण दास ने आजीवन समाजवादी विचारधारा और संगठन को मजबूत करने का काम किया।

वे एक बेहद कर्मठ और निष्ठावान नेता थे, जिन्होंने नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के साथ हर संघर्ष में कंधा से कंधा मिलाकर पार्टी को आगे बढ़ाया।

कार्यकर्ताओं के बीच बेहद लोकप्रिय रहे रामशरण दास आजीवन समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे।

अपने राजनीतिक सफर में वे प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री, दो बार विधानसभा सदस्य, चार बार विधान परिषद सदस्य रहने के अलावा योजना आयोग के उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ के अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी रहे।

इस जयंती कार्यक्रम में सांसद देवेश शाक्य, सांसद रुचि वीरा, विधायक अजीत कठेरिया, पूर्व विधायक मुनीन्द्र शुक्ला, पूर्व विधायक प्रभु दयाल बाल्मीकि, मनोज चौधरी, राजेश प्रताप राव बंटी, नाहिद लारी, चौधरी संजीव गुर्जर और विपिन त्यागी समेत कई अन्य वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।