बांकीपुर विधानसभा सीट: उपचुनाव में रेखा गुप्ता होंगी इंडिया गठबंधन की उम्मीदवार
पटना। बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल की रेखा गुप्ता को इंडिया गठबंधन का उम्मीदवार घोषित किया गया है।
इस सीट पर हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के बीच उम्मीदवार के नाम पर सहमति बनने के बाद अब संयुक्त उम्मीदवार का रास्ता साफ़ हो गया है।
राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने बांकीपुर उपचुनाव पर कहा, “हमारी पार्टी की तरफ से रेखा कुमारी उर्फ रेखा गुप्ता 2025 के विधानसभा चुनाव में लड़ी थी, वे महागठबंधन की उम्मीदवार थी। उन्हें 47 हजार वोट मिले थे। उसी आधार पर महागठबंधन की ओर से रेखा गुप्ता को फिर से उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस की सहमति है, कांग्रेस की राय है कि महागठबंधन की ओर से रेखा कुमारी को उम्मीदवार बनाया जाए।”
#WATCH | पटना, बिहार: राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने बांकीपुर उपचुनाव पर कहा, “हमारी पार्टी की तरफ से रेखा कुमारी उर्फ रेखा गुप्ता 2025 के विधानसभा चुनाव में लड़ी थी, वे महागठबंधन की उम्मीदवार थी। उन्हें 47 हजार वोट मिले थे। उसी आधार पर महागठबंधन की ओर से रेखा गुप्ता को… pic.twitter.com/lwhOFLEPl2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 6, 2026
इसे भी पढ़ें: संसद का सत्र शुरू: जोरदार हंगामे के आसार
क्यों है बांकीपुर सीट अहम:
पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव इसलिए हो रहा है क्योंकि यहां से लगातार विधायक रहे बीजेपी के दिग्गज नेता नितिन नवीन हाल ही में राज्यसभा के लिए चुने गए हैं। राज्यसभा सदस्य बनने के बाद उन्होंने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। निर्वाचन आयोग (ECI) के कार्यक्रम के मुताबिक, इस सीट पर 30 जुलाई, 2026 को मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती 3 अगस्त को की जाएगी।
बांकीपुर सीट के गठन के बाद से लेकर अब तक यहां केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी (BJP) का ही परचम लहराया है। साल 2010 के पहले चुनाव से लेकर 2020 के विधानसभा चुनाव तक, बीजेपी के दिग्गज नेता नितिन नवीन यहां से लगातार 4 बार विधायक चुने गए (2010, 2015, 2020 और 2025)।
नितिन नवीन के पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा भी पटना पश्चिम सीट से बीजेपी के बड़े नेता और विधायक रहे थे। उनके निधन के बाद से इस पूरे शहरी क्षेत्र पर इस परिवार और बीजेपी की पकड़ बेहद मजबूत रही है।
इस सीट पर जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर द्वारा चुनाव लड़ने के एलान के बाद चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। हालांकि अभी यह कहना मुश्किल होगा कि त्रिकोणी मुकाबले से क्या फिर बीजेपी को फायदा होगा या इस बार यह सीट बीजेपी के हाथ से चली जाएगी
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
