छात्रों को घर जाने की सलाह पड़ी भारी, ट्रोल हुए सलमान खान

छात्रों को घर जाने की सलाह पड़ी भारी, ट्रोल हुए सलमान खान

छात्रों को आंदोलन खत्म कर घर लौटने की सलाह देने पर ट्रोल हुए सलमान खान को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है, जहाँ यूजर्स कह रहे हैं कि ‘भाई को राजनीतिक रूप से हाइजैक कर लिया गया है’

 

मुंबई: सलमान खान द्वारा नीट परीक्षा लीक मामले पर हो रहे छात्र आंदोलन को लेकर किए गए पोस्ट के बाद विवाद खड़ा हो गया है। बुधवार को छात्र आंदोलन के समर्थन में अपनी आवाज उठाने के बाद, अभिनेता ने बीती रात एक और पोस्ट शेयर कर छात्रों से अपना विरोध-प्रदर्शन समाप्त कर निश्चिंत होकर घर लौटने की अपील की। अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए, जिसमें वह ‘बीइंग ह्यूमन’ का मग पकड़े नजर आ रहे हैं, सलमान ने लिखा कि छात्र हमारी पहली प्राथमिकता हैं और उनके माता-पिता को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने विश्वास जताया कि माननीय प्रधानमंत्री इस पेपर लीक के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से भी अपना अनशन खत्म करने का अनुरोध किया और चुटीले अंदाज में यहां तक कह दिया कि अगर जरूरत हो तो वे उनके लिए घर से खाना भेज सकते हैं।

हालांकि, सलमान खान की इस सलाह को लेकर नेटिजंस का एक बड़ा वर्ग उनसे खासा नाराज हो गया है और उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहा है। यूजर्स कमेंट्स के जरिए अपनी नाराजगी जता रहे हैं—कुछ लोगों का कहना है कि ‘सलमान खान को राजनीतिक रूप से हाईजैक कर लिया गया है’, वहीं एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि ‘भाई आपका यह पोस्ट आपकी पिछली तीन फिल्मों से भी बेकार है’। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि छात्रों और उनके परिजनों का दर्द समझने के लिए खुद शादीशुदा और बच्चों वाला होना जरूरी है, जबकि कुछ लोग उनकी फिल्म के बदलते टाइटल्स से उनकी तुलना करते दिखे।

दूसरी तरफ, सलमान खान के फैंस इस मामले में पूरी तरह से उनके समर्थन में उतर आए हैं। सोनम वांगचुक द्वारा सरकार से लिखित आश्वासन मिलने के बाद 26 दिनों से जारी अपना अनशन समाप्त कर देने पर फैंस सलमान के पोस्ट को असरदार बता रहे हैं। उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर ‘भाई ने बोला करने का तो करने का’ जैसी लोकप्रिय पंक्तियों के साथ कमेंट कर उनका बचाव और तारीफ कर रहे हैं।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।