अलीगढ़ कलेक्ट्रेट पर उग्र प्रदर्शन: छात्र संगठनों और विपक्षी दलों ने एक साथ किया घेराव

अलीगढ़ कलेक्ट्रेट पर उग्र प्रदर्शन: छात्र संगठनों और विपक्षी दलों ने एक साथ किया घेराव

कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन: अलीगढ़ कलेक्ट्रेट पर छात्र संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विपक्षी दलों (कांग्रेस व अंबेडकरवादी संगठनों/अंबेडकर वाहिनी) ने एकजुट होकर उग्र प्रदर्शन किया

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ शहर में नीट धांधली और दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में अलीगढ़ कलेक्ट्रेट पर छात्र संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, कांग्रेस और अंबेडकरवादी संगठनों (अंबेडकर वाहिनी) ने एकजुट होकर उग्र प्रदर्शन किया।

हाथों में तख्तियां और झंडे लेकर पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर का घेराव करते हुए केंद्र सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा इस बर्बरता की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के तुरंत इस्तीफे की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने के बाद उनकी जायज मांगों को दबाने के लिए बल प्रयोग किया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बीच प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर नीट गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई, छात्रों पर दर्ज फर्जी मुकदमों को वापस लेने और पीड़ितों को उचित मुआवजा देने की मांग की, साथ ही चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को राज्य स्तर पर और उग्र किया जाएगा।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।