युवाओं के आगे झुकी सरकार: सागर सिंह तोमर बोले प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज के लिए माफी मांगें PM मोदी
पूर्व SC आयोग जिला कोऑर्डिनेटर सागर सिंह तोमर ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को युवाओं की जीत बताते हुए पीएम मोदी से प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई के लिए माफी की मांग की है
अलीगढ: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भारत सरकार अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व जिला कोऑर्डिनेटर एवं कांग्रेस नेता सागर सिंह तोमर ने कहा है कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा युवाओं की जीत है, भारत के GEN Z की जीत है।
उन्होंने कहा कि ये जीत उन करोड़ों युवाओं की है, जिन्होंने देशभर में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए आवाज बुलंद की। युवाओं के सत्य के सामने नरेंद्र मोदी जी का घमंड टूटा है, उनके झूठ की हार हुई है।
सागर सिंह तोमर ने कहा, “युवाओं ने एक अयोग्य और भ्रष्ट शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देने पर मजबूर कर दिया। NEET पेपर लीक होने के पहले दिन से ही नेता विपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर संसद तक युवाओं को न्याय दिलाने के लिए लड़ रहे हैं।”
उन्होंने कहा कि ये लड़ाई आगे भी जारी रहेगी – जब तक शिक्षा व्यवस्था सुधर नहीं जाती। पीएम नरेंद्र मोदी को हमारे युवाओं पर लाठी चलवाने, पैलेट गन से हमला करने के लिए माफी मांगनी ही होगी।
इसे भी पढ़ें: ममता बनर्जी का दबदबा: 8वें दौर के बाद शुभेंदु पर 15,494 मतों की लीड
सागर सिंह तोमर ने कहा कि अब धर्मेंद्र प्रधान तो मंत्रिमंडल में रहेंगे नहीं क्योंकि इनका इस्तीफा हो ही गया मगर सरकार को आगे जिम्मेदारी से बात रखनी चाहिए।इसी प्रकार देशभक्त, देशद्रोह या हिंदू, मुस्लिम या मंदिर, मस्जिद पर सहानुभूति जुटाओगे तो युवा सब समझ रहे हैं और यकीन कीजिए वो युवा सत्ता में बैठे लोगों से कहीं अधिक ईमानदार, जिम्मेदार और राष्ट्रभक्त हैं।
उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा युवाओं की जीत है, भारत के GEN Z की जीत है। ये जीत उन करोड़ों युवाओं की है, जिन्होंने देशभर में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए आवाज बुलंद की।
सागर सिंह तोमर ने कहा कि युवाओं के सत्य के सामने नरेंद्र मोदी जी का घमंड टूटा है, उनके झूठ की हार हुई है। युवाओं ने एक अयोग्य और भ्रष्ट शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देने पर मजबूर कर दिया।
उन्होंने कहा कि NEET पेपर लीक होने के पहले दिन से ही नेता विपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर संसद तक युवाओं को न्याय दिलाने के लिए लड़ रहे हैं। ये लड़ाई आगे भी जारी रहेगी – जब तक शिक्षा व्यवस्था सुधर नहीं जाती।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
