सलमान खान का ‘लीन लुक’ वायरल: 2027 के महा-प्रोजेक्ट के लिए घटाया 8 किलो वजन
मुंबई: बॉलीवुड के एक्टर सलमान खान एक बार फिर अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में हैं।सोशल मीडिया पर उनकी कुछ नई तस्वीरें तेज़ी से वायरल हो रही हैं। जिनमें वे पहले से कहीं ज्यादा फिट और लीन (Lean) नजर आ रहे हैं। रिपोर्टों के अनुसार, सलमान ने अपने आगामी प्रोजेक्ट्स के लिए लगभग 7-8 किलो वजन कम किया है।
फैंस के बीच चर्चा का विषय बना रहा है भाई का नया लुक हाल ही में सलमान खान एक दिव्यांग प्रशंसक (Fan) के साथ बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आए। फुल-स्लीव टी-शर्ट और जींस पहने सलमान का यह नया लुक उनके प्रशंसकों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर फैंस उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
सलमान खान इन दिनों साउथ की सुपरस्टार नयनतारा नयनतारा के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने एक बार फिर अपने फैंस को फिटनेस के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने अपना नया लुक दिखाया है। हाल ही में वह एक दिव्यांग फैन के साथ पोज देते हुए नजर आए। इस बार वे अपने बेहद आकर्षक और नए अंदाज में दिखे। नई तस्वीरों में एक्टर पहले से ज्यादा फिट नजर आ रहे हैं।
सलमान खान, डायरेक्टर वामशी पैदिपल्ली की अगली फिल्म में नयनतारा के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिलहाल यह फिल्म SVC63 के नाम से जानी जा रही है। फिल्म की शूटिंग अप्रैल में एक पारंपरिक मुहूर्त सेरेमनी के साथ शुरू हुई।
फिल्म की शूटिंग अप्रैल में मुहूर्त पूजा के साथ शुरू हुई थी, जिसके बाद एक महीने का लंबा शेड्यूल पूरा किया गया।यह एक हाई-एनर्जी एक्शन ड्रामा फिल्म होगी।इसे 2027 में बड़े स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है।
सलमान अपनी वॉर ड्रामा फिल्म ‘मातृभूमि’ का काम पूरा करने के बाद अगले प्रोजेक्ट्स को लेकर कयासों का बाजार गर्म है। चर्चा है कि सलमान खान जल्द ही एक बड़े बजट की सुपरहीरो फिल्म में नजर आ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: NEET पेपर लीक दोषियों को मिलेगी सख्त सजा, छात्रों का भविष्य सुरक्षित: पीएम मोदी
इस प्रोजेक्ट का निर्देशन मशहूर जोड़ी राज और डीके (Raj & DK) कर सकते हैं।
फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स पर ‘वेटा एफएक्स’ (Weta FX) काम कर सकती है।
खबरों की मानें तो इस फिल्म में सलमान खान के साथ करीना कपूर मुख्य भूमिका में होंगी, हालांकि अभी इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सलमान खान का यह नया मेकओवर संकेत दे रहा है कि वह आने वाले समय में पर्दे पर कुछ बहुत बड़ा और धमाकेदार लेकर आने वाले हैं।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
