सप्तधारा रोडमैप: संबित पात्रा ने बताया विनिर्माण और हरित ऊर्जा से विकसित भारत का प्लान

सप्तधारा रोडमैप: संबित पात्रा ने बताया विनिर्माण और हरित ऊर्जा से विकसित भारत का प्लान

नई दिल्ली: बीजेपी संसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि देश को कहां ले जाना है पात्रा ने कहा कि हमें गंभीरता से सोचना चाहिए कि देश किस दिशा में आगे बढ़ रहा है और भारत का भविष्य कैसा होगा।

उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए साझा किया कि किशोरावस्था में जब वे विदेशों की तस्वीरें देखते थे, तो उनके मन में हमेशा यह सवाल उठता था कि हमारा भारत वैसा विकसित क्यों नहीं हो सकता।

उस दौर में अमेरिकी सपना एक मानक बन गया था। उन्होंने कहा कि भारत का भी अपना लक्ष्य हो सकता है और 15 अगस्त 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से देश के सामने वह लक्ष्य रखा।

विकसित भारत के लिए सप्त धारा का जिक्र

संबित पात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘विकसित भारत’ के लिए ‘सप्तधारा’ का रोडमैप तैयार किया है। भाजपा अगले चार-पांच दिनों में जनता को इसकी पूरी जानकारी देगी। इसमें देश के मैन्युफैक्चरिंग (उत्पादन) सेक्टर को मजबूत करने और घरेलू व्यापार व उद्योगों को आगे बढ़ाने पर मुख्य जोर दिया गया है।

कसित भारत का रोडमैप ‘सप्तधारा’

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सप्तधारा’ रोडमैप के जरिए देश को विकसित भारत बनाने की बड़ी योजना की जानकारी दी है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश में सामान बनाने की क्षमता (मैन्युफैक्चरिंग) को मजबूत करना और प्रदूषण मुक्त हरित ऊर्जा (ग्रीन एनर्जी) को तेजी से बढ़ावा देना है।

इसके साथ ही भारत को आगे ले जाने के लिए अंतरिक्ष, एआई और क्वांटम जैसी आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल के साथ-साथ रेलवे, शानदार हाईवे और जलमार्गों के जरिए कनेक्टिविटी को और तेज किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी आने वाले कुछ ही दिनों में इस पूरी विकास योजना की विस्तृत जानकारी देश की आम जनता तक पहुंचाएगी।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।