राजस्थान में स्थानीय निकाय चुनाव कार्यक्रम घोषित
नई दिल्ली: राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग ने 309 स्थानीय निकायों के लिए चुनावी कार्यक्रम की घोषणा कर दी है जिसके साथ ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागु हो गई है। इस घोषणा के तुरंत बाद राज्य में नए विकास कार्यो की घोषणाओ और प्रशासनिक अधिकारियो के तबादलों (ट्रांसफर) पर पुरी तरह रोक लग गई है। सब सभी निकायों में चुनावो की तैयारियों तेज कर दी गई है।
जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार मतदान दो चरणों में संपन्न होगा, जिसके लिए लोक सूचना 27 अगस्त को जारी की जाएगी, पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को, दूसरे चरण का मतदान 11 सितंबर को होगा तथा मतगणना 14 सितंबर को कराई जाएगी, जबकि अध्यक्ष पद का चुनाव 21 सितंबर और उपाध्यक्ष पद के लिए बैठक 22 सितंबर को होगी।
EVM के माध्य से होगा मतदान
इस चुनाव प्रक्रिया में प्रदेश के कुल 10,245 वार्डों और 16,465 मतदान केंद्रों पर ईवीएम के माध्यम से 1 करोड़ 44 लाख 3 हजार 853 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनकी सुरक्षा और निगरानी के लिए सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें: 4 भारतीय नाविकों की मौत पर भड़के जयशंकर, रूसी विदेश मंत्री को दी सख्त चेतावनी
मतदान के लिए चुनाव घोषणा से पहले जारी 11 वैध दस्तावेज ही स्वीकार किए जाएंगे, और पूरी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 1 लाख 15 हजार 255 कर्मचारियों के साथ 98,790 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं तथा आचार संहिता के तहत प्रचार-प्रसार के लिए सख्त नियम लागू किए गए हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी दलों और उम्मीदवारों से शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने में सहयोग मांगा है साथ ही वोटर्स से समय पर ,मतदान करने की अपील की है। आयोग ने चेतावनी दी यही की आचार संहिता का उल्लंघन करने वालो पर सख्त कार्यवाई होगी।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
