सैलजा का बीजेपी को चैलेंज: केस से नहीं डरेंगे राहुल, जारी रहेगी हक़ की जंग
नई दिल्ली: उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ केस (FIR) दर्ज होने के बाद कांग्रेस ने भाजपा (BJP) पर तीखा हमला बोला है।
कांग्रेस महासचिव और उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा ने सोमवार को भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा की वे सत्ताधारी पार्टी की इस “जातिवादी और दलित विरोधी मानसिकता” के खिलाफ पूरी ताकत से क़ानूनी और राजनीतिक लड़ाई लड़ेंगे।
दरअसल यह विवाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मैदान के शुद्धिकरण यज्ञ को लेकर शुरू हु था जिसे राहुल गांधी ने भेदभाव बताया था जिसके बाद उनके खिलाफ ही यह एफआईआर दर्ज करा दी गई।
कुमारी सैलजा का राहुल गांधी पर तीखा हमला
जिस पर कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि इस तरह के मुकदमों और सत्ता के दबाव से राहुल गांधी या उनकी पार्टी डरने वाली नहीं है और इसका लोकतांत्रिक व कानूनी तरीके से जवाब दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें: पीएम 5 देशो के दौरे पर तो राजनाथ 2 देशो के दौरे पर, नसीहत सिर्फ जनता को?
वाल्मीकि समुदाय से ताल्लुक रखने वाले और ‘श्री राम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास’ से जुड़े अमित कुमार की शिकायत पर दर्ज इस मामले के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस नेता ने कार्यक्रम स्थल के धार्मिक अनुष्ठान को जातिगत रंग दिया, जबकि सैलजा ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाया कि शुद्धीकरण करने वालों पर कार्रवाई के बजाय उसके खिलाफ आवाज उठाने वाले राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज करना कौन सा न्याय है।
उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना बीजेपी और आरएसएस की दलित विरोधी और संविधान विरोधी सोच का गंभीर उदाहरण है, क्योंकि खड़गे द्वारा इसे छुआछूत का एहसास और अपमान बताए जाने के बावजूद दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई और अब प्रधानमंत्री की चुप्पी के बीच मुकदमों के जरिए इस आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है।
कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा ने साफ़ किया की पार्टी इस मामले का पूरी तरह लोकतांत्रिक तरीके से मुकाबला करेगी साथ ही दलितों के सम्मान संविधान की रक्षा और ‘शुद्धीकरण’ जैसी जातिवादी सोच के खिलाफ अपनी लड़ाई लगातार जारी रखेगी।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
