कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में वंदेमातरम से लेकर चंदा चोरी तक कई बड़े फैसले

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में वंदेमातरम से लेकर चंदा चोरी तक कई बड़े फैसले

नई दिल्ली: कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक में तय हुआ की पार्टी के कार्यक्रमों में वंदे मातरम के सिर्फ पहले दो पद ही गाए जाएंगे जो की उनके 1937 के पुराने फैसले के अनुसार है। इसके साथ ही कांग्रेस ने राम मंदिर चंदे के मुद्दे को लेकर भी बड़ा फैसला हुआ। पार्टी इस चंदे से जुड़े विवाद को देश भर में जमीनी स्तर तक ले जाकर जनता के बीच उठाने की रणनीति पर काम करेगी।

सूत्रों के मुताबिक, सीडब्ल्यूसी की बैठक में वंदे मातरम के मुद्दे पर चर्चा हुई, जिसके दौरान कई नेताओं ने अक्तूबर 1937 में सीडब्ल्यूसी द्वारा पारित प्रस्ताव के उस रुख को दोहराया जिसमें राष्ट्रीय सभाओं में इसके केवल शुरुआती दो पद गाने का निर्णय लिया गया था।

जबकि इसके साथ ही बैठक में राम मंदिर से जुड़े चंदे के कथित दुरुपयोग के मामले को गंभीर चिंता का विषय बताते हुए पार्टी ने इसे देश के गांव और पंचायत स्तर पर उठाकर देशव्यापी प्रदर्शन करने का निर्देश दिया है।

कांग्रेस राहुल गांधी के छात्रों की गूंज

और नई दिल्ली के इंदिरा भवन में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने की जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल समेत 88 नेताओं ने हिस्सा लिया और कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल रहे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अपनी पार्टी के मुख्यमंत्रियों को शिक्षा और परीक्षा सिस्टम सुधारने के लिए रोडमैप बनाने का निर्देश दिए है। इसके साथ ही कांग्रेस राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम को देश के 8000 शहरों में फैलाएगी। पार्टी इस अभियान के जरिए अरुणाचल प्रदेश में चीनी घसपैठ और बिना औबेसी कॉलम वाली जाती जनगणना के मुद्दों पर मोदी सरकार को घेरेगी।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि जनगणना में औबेसी (OBC) के लिए अलग कॉलम नहीं होने से सरकार की मंशा पर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि इससे ऐसा लगता है कि सरकार जातीय जनगणना को ही विफल करना चाहती है। वेणुगोपाल ने मांग की है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस मुद्दे पर स्थिति साफ़ की चाहिए और कांग्रेस इस मामले को देश भर में फिर से जोर शोर से उठाएगी।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं