PMO से जवाब नहीं मिला तो सड़क पर उतरीं शबाना आजमी, जावेद अख्तर ने PM मोदी को लिखी थी चिट्ठी
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं शबाना आजमी: CJP मार्च में शामिल हो बोलीं “PM को पत्र लिखा, पर कई दिनों बाद भी जवाब नहीं मिला”
नई दिल्ली: दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के ‘संसद चलो’ मार्च में शामिल हुईं और NEET पेपर लीक मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन किया। इससे एक दिन पहले भी वह जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंची थीं।
CJP नेता अभिजीत दिपके और सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो की अगुवाई में निकले इस शांतिपूर्ण मार्च में 75 वर्षीया शबाना आजमी पैदल ही संसद की ओर बढ़ीं।
उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना देश के हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और महात्मा गांधी के दिखाए अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए वे अपनी बात रखने आए हैं।
प्रदर्शन के दौरान शबाना आजमी ने मीडिया से भी अपील की कि वह बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी या गैर-मौजूदगी पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय आंदोलन के मुख्य मुद्दे पर ध्यान दे, ताकि असली समस्या दरकिनार न हो।
इसे भी पढ़ें: UP चुनाव: महिलाओ को साधने की होड़, 40 बनाम 50 हजार की सियासत तेज
एक साक्षात्कार में उन्होंने बताया कि उन्होंने और उनके पति जावेद अख्तर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत शुरू करने की गुहार लगाई थी।
पूर्व राज्यसभा सांसद होने के नाते उन्होंने पीएम से निजी तौर पर बात करने का अनुरोध किया था।
जब कई दिन बीत जाने के बाद भी सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं आया, तो उन्होंने खुद प्रदर्शन स्थल पर आकर छात्रों के साथ खड़े होने का फैसला किया।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
