शरद पवार का पीएम मोदी पर तंज: “मंदिर जाने में बुराई नहीं, लेकिन संकट के समय एयरफोर्स के 6 विमान क्यों
नई दिल्ली: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार ने खाड़ी देशों में गहराते तनाव और उससे उत्पन्न होने वाले संभावित ऊर्जा संकट को लेकर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने मांग की है कि सरकार इस मुद्दे पर गंभीरता दिखाए और तत्काल सर्वदलीय बैठक बुलाकर स्थिति स्पष्ट करे।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर प्रतिक्रिया देने में बहुत देरी कर रही है, जिससे देश की ऊर्जा सुरक्षा और अर्थव्यवस्था पर जोखिम बढ़ गया है।पवार ने सरकार को घेरते हुए कहा कि एक तरफ देश आर्थिक संकट और गिरते रुपये की मार झेल रहा है, वहीं दूसरी ओर सरकार गैर-जरूरी मदों पर फिजूलखर्ची कर रही है।
राहुल गांधी के खिलाफ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की हालिया टिप्पणियों पर नाराजगी जताते हुए पवार ने कहा कि राजनीतिक संवाद में गंभीरता और शालीनता की आवश्यकता है।
नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाल ही में की गई अपील पर तीखे सवाल उठाए, जिसमें उन्होंने भारतीयों से फ्यूल बचाने और सोना खरीदने से बचने को कहा था. उन्होंने पूछा कि सरकार ने इकॉनमिक सिचुएशन की गंभीरता को समझने के लिए इलेक्शन रिजल्ट आने तक इंतजार क्यों किया?
पवार ने कहा कि अगर देश सच में बढ़ते वेस्ट एशिया विवाद और ग्लोबल अस्थिरता की वजह से इतने गंभीर संकट का सामना कर रहा था, तो सरकार को चुनाव खत्म होने तक इंतजार करने के बजाय लोगों को पहले ही अलर्ट कर देना चाहिए था.
पवार ने पूछा, “प्रधानमंत्री ने ये फैसले लेने में इतना समय क्यों लिया? चुनाव नतीजों तक इंतज़ार क्यों किया? लोगों को चुनाव के दौरान ही क्यों नहीं बताया गया?”
पवार ने कहा कि भारत ने पहले भी ऐसे संकटों का सामना किया है और इस बात पर जोर दिया कि सरकारों के पास दिखावे के बजाय एडमिनिस्ट्रेटिव खर्च को सही तरीके से कम करने के कई तरीके हैं।
शरद पवार ने कहा, “गल्फ देशों में हालात काफी सीरियस हैं, और इसका भारत पर भी कुछ असर पड़ सकता है। हाल ही में प्रधानमंत्री ने भी इस मुद्दे पर लोगों से अपील की थी। इसलिए, मैंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि सरकार एक सर्वदलीय बैठक बुलाए. इस बार, मुझे उम्मीद है।कि प्रधानमंत्री खुद आएंगे.
उन्होंने कहा कि सुबह से, मैं टीवी देख रहा हूं, जहां मैंने देखा कि कुछ लोग मोटरसाइकिल से जा रहे हैं तो कुछ पैदल आ रहे हैं। किसी ने कहा, ‘मैं एक मिनिस्टर हूं, मैंने अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या 17 गाड़ियों से घटाकर 8 कर दी है. मुझे समझ नहीं आ रहा कि पहले 17 गाड़ियां क्यों थीं?
इसे भी पढ़ें: SIR और महिला अपमान मुद्दे पर हिमंत बिस्वा सरमा का विपक्ष पर बड़ा हमला
उन्होंने कहा कि मेरा मानना है। कि सभी को ऐसे मामलों को और सीरियसली लेने की जरूरत है, लेकिन अभी के लिए, यह जरूरी है कि हालात और खराब न हों और देश की इकॉनमी पर बहुत ज्यादा असर न पड़े. इसलिए सभी को कोऑपरेट करना चाहिए।उन्होंने पूछा कि सरकार ने आर्थिक स्थिति की गंभीरता को समझने के लिए चुनाव नतीजों के बाद तक इंतजार क्यों किया।
शरद पवार ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ हाल ही में की गई टिप्पणी के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की भी आलोचना की। पवार ने कहा, मैंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का कल और आज का बयान देखा।उन्होंने राहुल गांधी के लिए जिस भाषा का इस्तेमाल किया, वह गलत थी।
उन्होंने कहा, राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं।वह संसद के सदस्य भी हैं। विपक्ष के नेता का पद लोकसभा के तहत एक संवैधानिक पद है। एक मुख्यमंत्री को उस पद पर बैठे व्यक्ति के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
पवार ने कमजोर होते रुपये पर भी चिंता जताई और पूछा कि क्या आर्थिक उथल-पुथल के लिए सिर्फ ईरान से जुड़े तनाव को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।उन्होंने कहा, रुपया डॉलर के मुकाबले गिर रहा है. ऐसा क्यों हो रहा है? हमें इस बारे में सोचने की जरूरत है। उन्होंने कहा, यह सच है। कि ईरान से जुड़ा एक मुद्दा है। और उसके साइड इफेक्ट्स हैं. लेकिन क्या यही एकमात्र कारण है? और अगर यही कारण था, तो युद्ध शुरू होने के तुरंत बाद ये फैसले क्यों नहीं लिए गए?
सरकारी खर्च में कटौती के दावों पर कड़ा प्रहार करते हुए शरद पवार ने प्रधानमंत्री मोदी की हालिया सोमनाथ मंदिर यात्रा का उदाहरण दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री के 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में हुए व्यय पर सवाल उठाए।
पवार ने कहा कि मंदिर जाने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन उस कार्यक्रम के दौरान भारतीय वायुसेना के छह विमानों का उपयोग किया जाना अनावश्यक था।उन्होंने तंज कसा कि एक तरफ सरकार आर्थिक संकट और बचत की बात करती है, लेकिन दूसरी तरफ इस तरह की “फिजूलखर्ची” दिखाई देती है।पवार ने स्पष्ट किया कि यदि देश की आर्थिक स्थिति वास्तव में चिंताजनक है, तो इसकी गंभीरता सिर्फ कागजों पर नहीं बल्कि सरकार के आचरण में भी दिखनी चाहिए।
“सवाल यह है कि अगर स्थिति सच में गंभीर है, तो इसकी गंभीरता शीर्ष नेतृत्व सहित सभी को अपने व्यवहार में भी दिखानी होगी।”
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
